28 C
New Delhi
Monday, September 21, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी...

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

रायपुर: राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गौरव और खुशी का अवसर है।

आज ही के दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ और देशवासियों को स्वतंत्र वातावरण में जीवन जीने का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने की प्रेरणा देता है, जिनके कारण हमें स्वतंत्र भारत मिला।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि शासन ने हमें जो दायित्व सौंपे हैं, उनका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पित भाव से निर्वहन करेंगे। आमजन की सेवा और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन सहित वरिष्ठ एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28 ° C
29.1 °
28 °
78 %
2.1kmh
0 %
Sun
28 °
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
40 °

Most Popular