15 C
New Delhi
Wednesday, November 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं Mrs. India International Queen 2026, खिताब जीतकर...

बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं Mrs. India International Queen 2026, खिताब जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की एंजेल चौकसे ने Mrs. India International Queen 2026 का खिताब जीतकर शहर और प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। एंजेल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पूरे परिवार के विश्वास, सहयोग और प्रेरणा को दिया।

दिल्ली में हुआ आयोजित

एंजेल ने प्रेसवार्ता में बताया कि दिल्ली के होटल लीला इंटरनेशनल में Mrs. India International Queen 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें भारत के साथ सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, कतर, अमेरिका और लंदन से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

वहीं एंजेल ने आगे बताया कि कॉलेज के दिनों में मिले Miss Home Science खिताब के बाद से उनका सपना बड़े मंच तक पहुंचने का था, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण यह सपना पीछे छूट गया। पति और परिवार के सहयोग से उन्होंने 42 वर्ष की उम्र में करीब एक वर्ष तक फिटनेस, ग्रूमिंग, कैटवॉक, पब्लिक स्पीकिंग और व्यक्तित्व विकास पर कड़ी मेहनत की।

पांच दिनों तक चले प्रतियोगिता के विभिन्न चुनौतीपूर्ण राउंड पार करते हुए वे फाइनल तक पहुंचीं। एंजेल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने संयुक्त परिवार के विश्वास, सहयोग और प्रेरणा को दिया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
15 ° C
18.1 °
15 °
88 %
1.5kmh
2 %
Tue
16 °
Wed
26 °
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
26 °

Most Popular