18.6 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeबिजनेसMilk Price Hike: अमूल के बाद अब मदर डेयरी का दूध हुआ...

Milk Price Hike: अमूल के बाद अब मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, यहां देखें नए दरें

Milk Price Hike: हाल ही में अमूल द्वारा दूध के दाम बढ़ाए जाने के बाद, मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में वृद्धि की है। बढ़ी हुई कीमतें आज यानी तीन जून से लागू हो गई है।

Milk Price Hike: महंगाई से जूझ रही जनता को चुनाव परिणाम से पहले एक बड़ा झटका लगा है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए है। मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाने के पीछे 15 महीनों में इनपुट लागत में वृद्धि की दलील दी है। सभी दूध के प्रकारों की कीमतों में वृद्धि सोमवार (3 जून) से दिल्ली-एनसीआर और अन्य बाजारों में लागू हो गई हैै।

2 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ दूध

सोमवार को मदर डेयरी ने एक बयान में करते हुए कहा कि वह 3 जून, 2024 से सभी ऑपरेटिंग बाजारों में अपने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने कहा कि यह वृद्धि मुख्य रूप से उत्पादकों को बढ़ी हुई उत्पादन लागत की भरपाई करने के लिए की गई है, जो एक साल से अधिक समय से बढ़ रही है।

जानिए दिल्ली-एनसीआर में नई कीमतें

देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध अब 68 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। टोंड और डबल-टोंड दूध क्रमशः 56 रुपए और 50 रुपए प्रति लीटर पर उपलब्ध रहेगा। भैंस और गाय के दूध की कीमत की बात करें तो यह क्रमश: 72 रुपए और 58 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं, टोकन दूध (बल्क वेंडेड दूध) 54 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा।

रोजाना 35 लाख लीटर दूध बेचती है मदर डेयरी

आपको बता दें कि मदर डेयरी वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 35 लाख लीटर ताजा दूध बेचती है। दूध ने बीते साल फरवरी 2023 में अपने दूध की कीमतों में अंतिम बार बदलाव किया था। मदर डेयरी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में दूध खरीद के लिए अधिक कीमत चुकाने के बावजूद, उपभोक्ता कीमतों को बरकरार रखा गया है।

मदर डेयरी द्वारा दूध के दामों में वृद्धि:
नई कीमतें:

फुल क्रीम दूध: प्रति लीटर की कीमत में 2 से 3 रुपए की वृद्धि हुई है।
टोन्ड दूध: प्रति लीटर की कीमत में 2 रुपए का इलाफा किया गया।
डबल टोन्ड दूध: प्रति लीटर की कीमत में भी 2 रुपए की वृद्धि हो हुई है।

क्यों बढ़ाए दाम, जानिए इसका कारण:

उत्पादन लागत में वृद्धि: पशु आहार, ऊर्जा और परिवहन लागत में वृद्धि के कारण दूध के उत्पादन की लागत बढ़ गई है।
आपूर्ति और मांग: मांग में वृद्धि और सीमित आपूर्ति भी कीमतों में वृद्धि का एक कारण है।
महंगाई: सामान्य महंगाई दर भी कीमतों में वृद्धि का एक महत्वपूर्ण कारण है।

उपभोक्ताओं पर प्रभाव:

घरेलू बजट: दूध की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ेगा, विशेषकर उन परिवारों पर जो दूध का नियमित सेवन करते हैं।
अन्य डेयरी उत्पादों की कीमत: दूध की कीमतों में वृद्धि के कारण अन्य डेयरी उत्पादों जैसे दही, मक्खन, पनीर की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

डेयरी उद्योग पर प्रभाव:

कृषक: इस वृद्धि से किसानों को फायदा हो सकता है, क्योंकि उन्हें अपने दूध के लिए बेहतर मूल्य मिल सकेगा।
उद्योग: डेयरी उद्योग को अपने उत्पादों की लागत में वृद्धि को संभालने में मदद मिलेगी।

उपभोक्ता क्या कर सकते हैं:

विकल्पों पर विचार: विभिन्न डेयरी ब्रांड्स की तुलना कर सकते हैं और अपने बजट के अनुसार सबसे उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं।
सदस्यता योजनाएँ: कुछ डेयरी कंपनियां सदस्यता योजनाएं और डिस्काउंट प्रदान करती हैं, जिनका उपयोग कर सकते हैं।
अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए डेयरी कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट और स्थानीय समाचार स्रोतों पर नज़र रखें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.6 ° C
18.6 °
18.6 °
29 %
1.2kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular