33 C
New Delhi
Tuesday, September 15, 2026
HomeबिजनेसGold-Silver Price : सोना-चांदी हुआ सस्ता, खरीदारी को उमड़ी भीड़, जानिए आपके...

Gold-Silver Price : सोना-चांदी हुआ सस्ता, खरीदारी को उमड़ी भीड़, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

Gold-Silver Price : देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। बीते कुछ दिनों सोना ऐसा चमका कि खरीदरों की आंखें चौंधिया गई है। मात्र दो महीने में सोने की कीमत में 11 हजार रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं चांदी भी पीछे नहीं रही। चांदी की बात करें तो दो महीने में ही 13 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। इसी बीच सोने-चांदी की दामों में गिरावट खरीदारी करने वालों के लिए राहत भरी खबर हैं। अगर आप सोने-चांदी की कॉइन, चांदी की बार या चांदी की ज्वेलरी और गहने खरीदना चाहते हैं, तो आपको अच्छा मौका है।

सोना और चांदी हुआ सस्ता

बीते कुछ दिनों से सोना और चांदी के दाम आसमान में पहुंच गए है। शादी विवाह के सीजन में सोना-चांदी सस्ता होने से खरीदों के लिए राहत भरी खबर हैं। आज भारत में 22 कैरेट सोना 6,780 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना 7,395 प्रति ग्राम में बिक रहा है। वहीं, चांदी की बात करें तो इसका दाम 83.5 रुपए प्रति ग्राम हैं।

भारत के बड़े शहरों में सोने की कीमत

  • चेन्नई में 22 कैरेट सोना 68,350 रुपए, 24 कैरेट सोना 74,560 रुपए
  • मुंबई में 22 कैरेट सोना 67,650 रुपए, 24 कैरेट सोना 73, 800 रुपए
  • नई दिल्ली में 22 कैरेट सोना 67,800 रुपए, 24 कैरेट सोना 73,900 रुपए
  • कोलकाता में 22 कैरेट सोना 67,650 रुपए, 24 कैरेट सोना 73, 800 रुपए

22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

आज 22 कैरेट एक ग्राम सोने की कीमत 6,780 रुपए हैं। यह कल 6,800 रुपए पर था। यानी 22 कैरेट सोने के भाव में 30 रुपए प्रति 1 ग्राम में कम हुआ हैं। 24 कैरेट सोेने की बात करें तो यह एक ग्राम 7,395 रुपए पर है। यह कल 7,428 में आ रहा था। मतलब 24 कैरेट सोने के भाव में 33 रुपए प्रति 1 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, 10 ग्राम सोने के दाम आज 7,3950 हैं।

चांदी के दाम

सोने के साथ चांदी में भी गिरावट आई है। देश में आज एक ग्राम चांदी 83.5 रुपए, 8 ग्राम चांदी 668 रुपए, 100 ग्राम चांदी 8,350 रुपए, एक किलो चांदी 83,500 रुपए में बिक रही है। एक दिन पहले के मुकाबले चांदी 83.5 रुपए प्रति ग्राम सस्ती हुई है।

सोना खरीदने से पहले जरूर देख ले हॉलमार्क

सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी जरूर देखना चाहिए। सोने के गहने खरीदने से पहले हॉलमार्क जरूर देखना चाहिए। सरकार हॉलमार्क सोने की गारंटी है। भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) का काम है हॉलमार्क निर्धारण करना। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है। कभी भी बिना हॉलमार्क वाले सोने के गहने नहीं खरीदना चाहिए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
33 ° C
33.1 °
33 °
66 %
3.6kmh
83 %
Tue
33 °
Wed
38 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
37 °

Most Popular