22.6 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
Homeबिजनेससोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारों के लिए शानदार मौका; 2,375...

सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारों के लिए शानदार मौका; 2,375 सस्ता हुआ 10 ग्राम सोना

Gold Price: सोने के खरीदारों को लिए खुशखबरी है। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 2,300 रुपए से अधिक की कमी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Price: अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। देशभर में गुरुवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। खास बात यह है कि 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 2,375 रुपए प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट देखी गई है। वहीं, चांदी के दाम भी करीब 2,300 रुपए प्रति किलो सस्ते हुए हैं।

Gold Price: 24 कैरेट सोने की कीमत 91,484 रुपए

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 91,484 रुपए रह गई है, जबकि बुधवार को यह 93,859 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। यानी एक ही दिन में 2,375 रुपए की बड़ी गिरावट आई है।

Gold Price: 22 कैरेट सोने की कीमत में 2,176 की गिरावट

वहीं, 22 कैरेट सोने का दाम 2,176 रुपए की गिरावट के साथ अब 83,799 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो पहले 85,975 रुपए था। इसके अलावा, 18 कैरेट सोना अब 68,613 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 70,394 रुपए थी।

चांदी में भी 2,297 रुपए प्रति किलो की गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है। एक किलो चांदी की कीमत 2,297 रुपए घटकर 94,103 रुपए हो गई है, जो पहले 96,400 रुपए प्रति किलो थी। इस गिरावट से आभूषण निर्माताओं और निवेशकों दोनों को राहत मिली है।

वायदा बाजार में भी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और चांदी कमजोर दिखे। दोपहर तक 5 जून 2025 की डिलीवरी वाले सोने का कॉन्ट्रैक्ट एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 91,325 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी का भाव एक प्रतिशत गिरकर 94,458 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम?

इसके अलावा, डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में सुधार भी सोने की कीमतों पर दबाव बना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें एक महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं। कॉमैक्स (COMEX) पर सोना 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,141.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जबकि 22 अप्रैल को यह लगभग 3,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था।

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में नरमी है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव में कमी आने से सोने की सेफ हेवन डिमांड कमजोर पड़ी है। निवेशक अब शेयर बाजार जैसे जोखिमपूर्ण एसेट्स की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने की मांग घट गई है।

निवेशकों और खरीदारों के लिए सुनहरा मौका

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह समय सोना और चांदी खरीदने के लिए उपयुक्त हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो दीर्घकालिक निवेश या आगामी शादी-विवाह के लिए आभूषण खरीदना चाहते हैं। हालांकि, भविष्य की कीमतें वैश्विक परिस्थितियों, महंगाई के आंकड़ों और केंद्रीय बैंकों की नीतियों पर निर्भर रहेंगी।

यह भी पढ़ें:-

Milk Price Hike: देशभर में दूध हुआ महंगा, अमूल-मदर डेयरी के बाद पराग ने भी बढ़ाए दाम, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22.6 ° C
22.6 °
22.6 °
21 %
3.6kmh
0 %
Wed
36 °
Thu
38 °
Fri
38 °
Sat
38 °
Sun
35 °

Most Popular