32 C
New Delhi
Wednesday, September 16, 2026
Homeबिजनेसअब 9 कैरेट सोने के गहनों पर भी अनिवार्य होगी हॉलमार्किंग, BIS...

अब 9 कैरेट सोने के गहनों पर भी अनिवार्य होगी हॉलमार्किंग, BIS ने लागू किए नए नियम

Gold Hallmarking: अब सोने के 9 कैरेट के गहनों पर भी हॉलमार्किंग अनिवार्य होगी। बीआईएस ने कहा कि कहा कि नए नियमों को इसी माह से लागू कर दिए हैं। हॉलमार्किंग से चलता है कि सोना कितना शुद्ध है।

Gold Hallmarking: अब 9 कैरेट सोने के गहनों पर भी हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी गई है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने इस संबंध में नए नियम इसी माह से लागू कर दिए हैं। 9 कैरेट सोने के गहनों की बढ़ती मांग के बीच उपभोक्ताओं को शुद्धता की गारंटी देने के लिए यह कदम उठाया गया है। हॉलमार्किंग से यह तय होता है कि गहनों में सोना कितनी शुद्धता का है। बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आने के बाद अब लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट के बजाय सस्ते 9 कैरेट सोने के गहनों की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं। 9 कैरेट सोना का मतलब होता है कि उसमें 37.5% शुद्ध सोना होता है।

BIS के मुताबिक, अब हॉलमार्किंग की अनिवार्यता 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 20 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट और 9 कैरेट सोने पर लागू होगी। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को ठगी से बचाना और पारदर्शिता लाना है।

Gold Hallmarking: घड़ियों और पेन पर नहीं होगी हॉलमार्किंग

BIS ने अपने नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव भी किए हैं। सोने की घड़ियों और पेन को अब कलाकृतियों की परिभाषा से बाहर कर दिया गया है। इसका मतलब है कि इन पर अब हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं होगी।

Gold Hallmarking: सोने के सिक्कों पर नया नियम

BIS ने सोने के सिक्कों को लेकर भी नया नियम जारी किया है। अब केवल 24 कैरेट सोने की पतली शीट से बने सिक्के ही हॉलमार्किंग के योग्य माने जाएंगे। ये सिक्के टकसाल या रिफाइनरी द्वारा बनाए जाने चाहिए और इनकी कोई कानूनी मुद्रा वैल्यू नहीं होनी चाहिए। इससे बाजार में नकली या कम गुणवत्ता वाले सोने के सिक्कों की बिक्री पर भी रोक लग सकेगी।

Gold Hallmarking: उपभोक्ताओं को होगा सीधा लाभ

इन नए नियमों से उपभोक्ताओं को सोने की खरीदारी में पारदर्शिता और सुरक्षा मिलेगी। हॉलमार्किंग अनिवार्य होने के कारण उपभोक्ता सुनिश्चित कर सकेंगे कि उन्हें सही गुणवत्ता का सोना ही मिल रहा है। इसके साथ ही गहनों की बिक्री के समय भी उनकी शुद्धता प्रमाणित होने से उपभोक्ताओं को उचित मूल्य मिलने में मदद होगी।

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तीन दिन की गिरावट के बाद जोरदार बढ़त दर्ज की गई। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा शाम को जारी भाव के अनुसार, 24 कैरेट सोना 790 रुपए चढ़कर 98,243 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 97,453 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट सोने की कीमत

22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 89,991 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जो पहले 89,267 रुपए थी। वहीं, 18 कैरेट सोना 592 रुपए की तेजी के साथ 73,682 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पहले 73,090 रुपए था।

चांदी 1,12,700 रुपए प्रति किलो के पार

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी बढ़त देखी गई। चांदी 1,700 रुपए महंगी होकर 1,12,700 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले यह 1,11,000 रुपए प्रति किलो पर दर्ज की गई थी। सोमवार को चांदी ने अपना ऑल टाइम हाई 1,13,867 रुपए प्रति किलो भी छुआ था।

IBJA की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को प्रतिदिन सुबह और शाम अपडेट किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की बढ़ती मांग और डॉलर में कमजोरी के कारण सोने-चांदी की कीमतों में यह उछाल देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें:-

महंगाई दर घटी फिर भी जेब पर बोझ क्यों? जानें असली वजह

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
32 ° C
32.1 °
32 °
70 %
1.5kmh
0 %
Wed
33 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular