18.3 C
New Delhi
Thursday, November 5, 2026
HomeBlogTrump Health Mystery: आखिर किस बीमारी से जूझ रहें हैं ट्रंप? हाथ...

Trump Health Mystery: आखिर किस बीमारी से जूझ रहें हैं ट्रंप? हाथ पर नीला निशान दिखा, स्वास्थ्य को लेकर उठा सवाल, खुद दी सफाई

Trump Health Mystery : दुनिया भर के प्रमुख नेताओं के बीच दावोस विश्व आर्थिक मंच पर ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की स्थापना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस महत्वपूर्ण समारोह के दौरान उनके बाएं हाथ पर नीला निशान देखा गया, जिसने सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में उनकी सेहत को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कई लोगों ने इसे गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत माना है। लेकिन, राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद इस पर रुख साफ करते हुए इसे एक साधारण दुर्घटना बताया है।

वायरल हो गया ट्रंप का निशान

समारोह के दौरान फोटोग्राफर्स ने ट्रंप के बाएं हाथ के पीछे गहरे नीले-बैंगनी रंग का बड़ा निशान कैद किया। यह निशान इतना स्पष्ट था कि यह तुरंत वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां कीं, कुछ ने इसे उम्र से जुड़ी कमजोरी या कोई छिपी बीमारी से जोड़ा। हालांकि, व्हाइट हाउस और ट्रंप ने इन अफवाहों को जल्दी ही खारिज कर दिया।

ट्रंप ने क्या कहा?

राष्ट्रपति ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। मेरा हाथ बस साइनिंग टेबल के कोने से टकरा गया था। यह एक छोटी-सी दुर्घटना है। मैंने उस पर थोड़ा मरहम लगा लिया है। डॉक्टरों ने कहा कि कोई दवा या इलाज की जरूरत नहीं है, लेकिन मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी नियमित दवा का भी जिक्र करते हुए कहा, “अगर आप अपना दिल स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो एस्पिरिन लें, लेकिन इसके साथ थोड़े-बहुत नीले निशान भी झेलने पड़ सकते हैं।”

ट्रंप ने यह भी बताया

ट्रंप ने बताया कि निशान उनकी रोजाना ली जाने वाली दवा से जुड़ा है। वो दिल की सेहत के लिए प्रतिदिन 325 मिलीग्राम की उच्च खुराक वाली एस्पिरिन लेते हैं। इस दवा से रक्त पतला रहता है, जिससे त्वचा अधिक संवेदनशील हो जाती है और मामूली टक्कर से भी नीला निशान पड़ सकता है। ट्रंप ने कहा, “यह मेरे दिल में खून के अच्छे बहाव के लिए जरूरी है। एस्पिरिन दिल को सुरक्षित रखती है, लेकिन कभी-कभी ऐसे छोटे निशान इसका साइड इफेक्ट होते हैं।”

व्हाइट हाउस ने की पुष्टि

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी इस बयान की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के साइनिंग समारोह के दौरान ट्रंप का हाथ मेज के कोने से टकराया था। अधिकारियों ने घटना से पहले और बाद की तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें साफ दिख रहा है कि निशान अचानक ही लगा था और पहले नहीं था। इससे यह साबित करने की कोशिश की गई कि यह कोई पुरानी या गंभीर समस्या नहीं है, बल्कि ताजा चोट का नतीजा है।

ट्रंप के निजी चिकित्सक क्या बोले?

ट्रंप के निजी चिकित्सक डॉ सीन बारबाबेला ने भी पुष्टि की है कि राष्ट्रपति नियमित रूप से 325 मिलीग्राम एस्पिरिन ले रहे हैं, जो हृदय संबंधी रोकथाम के लिए उनके मानक उपचार का हिस्सा है। हालांकि, मेयो क्लिनिक जैसे प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के अनुसार, सामान्यत हृदय सुरक्षा के लिए 75 से 100 मिलीग्राम की कम खुराक ही पर्याप्त मानी जाती है। उच्च खुराक से रक्तस्राव का जोखिम बढ़ जाता है, जिससे चोट लगने पर निशान अधिक गहरा और आसानी से पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.3 ° C
18.3 °
18.3 °
25 %
1.6kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
29 °

Most Popular