34 C
New Delhi
Saturday, August 8, 2026
HomeImpact FeatureCG Govt Jobs New Rules: सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा बदलाव, अब...

CG Govt Jobs New Rules: सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा बदलाव, अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

CG Govt Jobs New Rules : छत्तीसगढ़ सरकार ने तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल नियम-2026 लागू कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, नए नियम राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही प्रभावी हो गए हैं।

CG Recruitment Rules 2026: ऑनलाइन आवेदन और आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

नए नियमों के तहत सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधार प्रमाणीकरण के साथ प्रोफाइल पंजीयन कराना होगा। आवेदन के समय उम्मीदवारों को पद, विभाग और नियुक्ति प्राधिकारी की प्राथमिकता भी दर्ज करनी होगी, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा।

एमसीक्यू आधारित होगी लिखित परीक्षा

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आधारित होगी। परीक्षा के बाद मॉडल उत्तर जारी किए जाएंगे और अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों के निराकरण के बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।

कौशल और शारीरिक परीक्षा का नया नियम

जिन पदों पर कौशल परीक्षा या शारीरिक दक्षता परीक्षा आवश्यक होगी, वहां लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर विज्ञापित पदों की संख्या के 15 गुना अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। संबंधित विभाग को तीन माह के भीतर दूसरे चरण की परीक्षा पूरी करनी होगी।

अब नहीं होगी वेटिंग लिस्ट

नए नियमों का सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद वेटिंग लिस्ट या रिजर्व सूची जारी नहीं की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिनों के भीतर आधार प्रमाणीकरण और आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। नियुक्ति मिलने के 30 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा, अन्यथा पद रिक्त माना जाएगा।

हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती कैलेंडर

कर्मचारी चयन मंडल अब हर वर्ष अगस्त माह में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा। इसके साथ ही व्यावसायिक, शैक्षणिक और पात्रता परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर भी प्रतिवर्ष प्रकाशित किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को समय रहते परीक्षा की जानकारी मिल सके।

भर्ती प्रक्रिया होगी अधिक पारदर्शी

सरकार का कहना है कि  नए नियमों का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाना है। ऑनलाइन आवेदन, डिजिटल सत्यापन, एमसीक्यू परीक्षा और तय समयसीमा के तहत चयन एवं नियुक्ति से सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता बढ़ेगी और अभ्यर्थियों को सुविधा मिलेगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
34 ° C
34 °
34 °
53 %
4.5kmh
95 %
Sat
34 °
Sun
37 °
Mon
36 °
Tue
32 °
Wed
35 °

Most Popular