25.7 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeBlogCG CRIME : मैट्रिमोनियल साइट पर प्यार का जाल, फिर बेहोश कर...

CG CRIME : मैट्रिमोनियल साइट पर प्यार का जाल, फिर बेहोश कर लाखों की लूट… रायपुर पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा

रायपुर : मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी और चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी पहचान के सहारे महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अभिनव सिंह मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से संपर्क करता था।

आरोपी नकली आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर खुद को प्रतिष्ठित और भरोसेमंद व्यक्ति के रूप में पेश करता था। दोस्ती बढ़ने के बाद वह महिलाओं से मुलाकात करता और योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने एक महिला को अपने झांसे में लेकर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। महिला के बेहोश होने के बाद आरोपी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद रायपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस को आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद दिल्ली और हरिद्वार में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि मुख्य आरोपी पिछले एक महीने में करीब 100 महिलाओं से ऑनलाइन संपर्क कर चुका था। पुलिस को आशंका है कि देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया हो सकता है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 57 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री की जांच की जा रही है ताकि अन्य पीड़ितों की पहचान की जा सके।

डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं तथा उन्होंने किन-किन राज्यों में वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मैट्रिमोनियल या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी अनजान व्यक्ति पर जल्द भरोसा न करें और मुलाकात से पहले उसकी पहचान की पूरी तरह पुष्टि कर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
36 %
2.6kmh
0 %
Tue
26 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular