21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
HomeबिहारShivdeep Lande: पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने बनाई 'हिंद सेना', विधानसभा चुनाव...

Shivdeep Lande: पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने बनाई ‘हिंद सेना’, विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान

Shivdeep Lande: पूर्व आईपीएस अधिकारी और बिहार के चर्चित पुलिस अफसरों में शुमार शिवदीप लांडे ने राजनीति में अपनी एंट्री की घोषणा करते हुए 'हिन्द सेना' नाम से राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया।

Shivdeep Lande: बिहार की राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब चर्चित पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने ‘हिंद सेना’ नामक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया। पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की घोषणा करते हुए राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही।
शिवदीप लांडे का नाम बिहार में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वे अपने सख्त प्रशासन, ईमानदारी और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए हमेशा चर्चा में रहे। अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी कार्रवाई की वजह से उन्हें “सुपरकॉप” की संज्ञा दी गई थी। अब जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा है, तो यह तय है कि राज्य के सियासी समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Shivdeep Lande: ‘जय हिंद’ से ‘हिंद सेना’ तक का सफर

लांडे ने बताया कि उन्होंने पार्टी का नाम ‘हिंद सेना’ इसलिए रखा क्योंकि पुलिस सेवा में उनकी शुरुआत ‘जय हिंद’ के उद्घोष से होती थी। उन्होंने कहा, हिंद सेना के सदस्य बिहार के हक के लिए लड़ेंगे। यह पार्टी जात-पात, धर्म और वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर काम करेगी। उन्होंने राज्य में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी पर गहरी चिंता जताई। बिहार के कई इलाकों में अब भी स्वच्छ पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं। आजादी के 70 साल बाद भी अगर ये उपलब्ध नहीं हैं, तो यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी भी दर्शाता है।

शिवदीप लांडे का परिचय

शिवदीप लांडे एक चर्चित और लोकप्रिय आईपीएस अधिकारी रहे हैं, जो अपनी सख्त कार्यशैली, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। लांडे को ‘सुपर कॉप’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई संगठित अपराध, ड्रग्स, और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सोशल मीडिया पर भी वे काफी लोकप्रिय रहे हैं, खासकर युवाओं और छात्रों के बीच। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, दहेज प्रथा, और समाज सुधार जैसे विषयों पर जागरूकता अभियान भी चलाए।

  • बैच: 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी।
  • कैडर: बिहार कैडर।
  • पद: इस्तीफा देने से पहले पूर्णिया रेंज के आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) के रूप में कार्यरत थे।
  • इस्तीफा: उन्होंने 19 सितंबर 2023 को सेवा से इस्तीफा दे दिया था, जिसे 2025 में राष्ट्रपति द्वारा मंजूर किया गया।

Shivdeep Lande: युवाओं के लिए बनाई पार्टी

लांडे ने कहा कि बिहार का युवा बदलाव चाहता है, लेकिन उसके पास सही मंच नहीं है। मैंने युवाओं के लिए ही ये पार्टी बनाई है। लोकतंत्र में बदलाव का सबसे बड़ा हथियार वोट है, और यही वोट अब बदलाव का जरिया बनेगा। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी में वे ही लोग शामिल होंगे जो समाज के प्रति संवेदनशील हों, न्याय और सेवा को अपना जीवन उद्देश्य मानते हों। हम सिर्फ सत्ता के लिए नहीं लड़ेंगे, हम सिस्टम में परिवर्तन के लिए आए हैं।

Shivdeep Lande: ईमानदारी और पारदर्शिता का वादा

लांडे ने कहा कि ‘हिंद सेना’ का उद्देश्य बिहार की राजनीति को नई दिशा देना है। उन्होंने कहा, अब जनता को भावनात्मक मुद्दों के सहारे नहीं बहकाया जा सकेगा। बिहार को अब नए नेतृत्व की जरूरत है, जो मानवता, न्याय और सेवा को प्राथमिकता दे। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी किसी जाति, धर्म या वर्ग विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए है। लांडे ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी के उम्मीदवार कोई भी हों, लेकिन हर सीट पर पार्टी का मुख्य चेहरा वे खुद होंगे।

क्या बनेगा बड़ा फैक्टर?

शिवदीप लांडे की ‘हिंद सेना’ बिहार के पारंपरिक राजनीतिक दलों– जनता दल यूनाइटेड (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के लिए चुनौती बन सकती है। खासकर युवाओं, शहरी मतदाताओं और पहली बार वोट देने वाले युवाओं में लांडे की छवि एक ईमानदार और जमीन से जुड़े अधिकारी की रही है। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फॉलोइंग है, जो उन्हें नया राजनीतिक आधार दे सकती है।

यह भी पढ़ें:-

LPG Price Hike: दो साल बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा, अब चुकाने होंगे 50 रुपये ज्यादा

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
73 %
1kmh
4 %
Tue
25 °
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
35 °

Most Popular