25.4 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
HomeबिहारRoad Accident : बिहार के लखीसराय में भीषण हादसा, ट्रक और ऑटो...

Road Accident : बिहार के लखीसराय में भीषण हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर में 9 की मौत

Road Accident : बिहार के लखीसराय जिले में भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Road Accident : बिहार के लखीसराय जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखसराय के रामगढ़ चौक थाना इलाके के बिहरौरा गाव में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कुछ अन्य लोग घायल हुए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरने वालों में से 8 लोग मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड के जांघेरा गांव के बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गंभीर घायलों को पटना किया रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जबकि गंभीर घायलों को पटना रेफर करना पड़ा। पुलिस के बताया कि सभी मृतक मुंगेर जिले के रहने वाले है। ऑटो को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

ऑटो के उड़ गए परखच्चे

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा लखीसराय सिकंदरा मुख्य मार्ग पर आधी रात में हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि ऑटो में लगभग 15 लोग सवार थे। 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं अन्य घायल हैं।

पुलिस ने मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान हो गई है। ऑटो चालक मनोज कुमार, दीवाना कुमार, छोटू कुमार, रामू कुमार, अमित कुमार सहित 9 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक मनोज जिले के महिसोना गांव का था। बताया जा रहा है कि सभी मृतक मंगलवार की देर रात केटेरर्स का काम करके एक ऑटो से अपने घर वापस लौट रहे थे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
69 %
2.7kmh
5 %
Wed
25 °
Thu
33 °
Fri
28 °
Sat
34 °
Sun
35 °

Most Popular