26 C
New Delhi
Sunday, October 25, 2026
HomeबिहारBridal Makeup: दुल्हन को मेकअप कराना पड़ गया भारी, ससुराल की जगह...

Bridal Makeup: दुल्हन को मेकअप कराना पड़ गया भारी, ससुराल की जगह जाना पड़ा थाने, जानिए पूरा मामला

Bridal Makeup: शादी से पहले युवती ने जैतीपुर स्थित एक ब्यूटी पार्लर से 500 रुपये में फेशियल करवाया था। पार्लर वालों ने इसे फ्रूट फेशियल बताया था, लेकिन गलती से गोल्ड फेशियल कर दिया।

Bridal Makeup: बिहार के नालंदा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता को शादी के बाद ससुराल जाने के बजाय थाने जाना पड़ा। वजह बनी शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में कराया गया फेशियल, जिससे दुल्हन की त्वचा पर गंभीर रिएक्शन हो गया। मामला चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इस मामले में चंडी थाना प्रभारी ने बताया कि अभी दूसरे मामले में बिजी हैं, लेकिन आवेदन मिल गया है, इसलिए जल्द ही जांच की जाएगी।

Bridal Makeup: फेशियल के बाद चेहरा हुआ लाल, बढ़ी जलन

दरअसल, शादी से पहले युवती ने जैतीपुर स्थित एक ब्यूटी पार्लर से 500 रुपये में फेशियल करवाया था। पार्लर वालों ने इसे फ्रूट फेशियल बताया था, लेकिन गलती से गोल्ड फेशियल कर दिया। कुछ ही घंटों बाद दुल्हन के चेहरे पर जलन शुरू हो गई और धीरे-धीरे उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई।

Bridal Makeup: शादी तो हुई लेकिन सुबह तक बिगड़ा चेहरा

गुरुवार की रात शादी की सभी रस्में निभाई गईं, लेकिन त्वचा पर जलन के कारण दुल्हन काफी परेशान रही। शुक्रवार सुबह होते-होते उसके चेहरे की लाली और जलन बढ़ गई। परेशान परिवार ने स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन समस्या बनी रही।

Bridal Makeup: दूल्हे ने विदाई से किया इनकार

जब विदाई का समय आया, तो दूल्हे सुभाष ने दुल्हन को ससुराल ले जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक दुल्हन की हालत पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती, तब तक वह उसे अपने घर नहीं ले जा सकते। दूल्हे के अनुसार, पहले उचित इलाज कराया जाएगा, फिर दुल्हन को ससुराल लाया जाएगा।

Bridal Makeup: ब्यूटी पार्लर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

इस घटना से आहत नवविवाहिता अपने पति के साथ चंडी थाना पहुंची और ब्यूटी पार्लर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पार्लर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पार्लर संचालक से पूछताछ कर रही है और पार्लर में उपयोग किए गए प्रोडक्ट्स की भी जांच की जाएगी।

क्या दुल्हन को न्याय मिल पाएगा?

अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या दुल्हन को न्याय मिल पाएगा। वहीं, यह घटना उन महिलाओं के लिए भी एक सबक है, जो बिना जांच-पड़ताल के ब्यूटी पार्लर में स्किन ट्रीटमेंट करवाती हैं।

Bridal Makeup: विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि ब्यूटी पार्लर में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। संवेदनशील त्वचा वालों को बिना टेस्टिंग के कोई भी फेशियल नहीं करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ में सत्ता संग्राम! सीएम के ‘सारथी’ पवन साय बने आंख की किरकिरी, हटाने के लिए चल रहा बड़ा खेल? कौन है मास्टरमाइंड?

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
54 %
2.1kmh
3 %
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
31 °

Most Popular