13.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026
HomeबिहारBihar Budget 2026: बिहार में बनेंगे 5 एक्सप्रेसवे, मखाना बोर्ड का भी...

Bihar Budget 2026: बिहार में बनेंगे 5 एक्सप्रेसवे, मखाना बोर्ड का भी ऐलान, पढ़ें नीतीश के पिटारे में और क्या-क्या

Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा का सत्र का आज दूसरा दिन है. आज मंगलवार को राज्य वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने बिहार का बजट पेश किया है. बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सस्ता आवास, सड़क, इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, महिला और मखाना पर विशेष फोकस रखा गया है. सरकार ने वित्तीय वर्ष के लिए कुल 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है, जो अब तक का बिहार का सबसे बड़ा बजट है.

बिहार सरकार ने पिछले साल की अपेक्षा 30 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट पेश किया है. सरकार का मानना है कि बढ़े हुए बजट से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी. यह संसाधनों, जनकल्याण और आधारभूत ढ़ांचे पर खर्च किया जाएगा. बजट में क्या है खास यहां जानें.

महिलाओं के लिए बजट में क्या?

सरकार ने इस बार महिलाओं को ध्यान में रखते हुए उनसे जुड़ी योजनाओं और रोजगार पर खूब खर्च किया है. जिसमें महिला उद्यमिता, छात्रवृत्ति, स्वंय सहायता समूह, रोजगार और साइकिल-पोशाक योजना शामिल है. सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं को शिक्षा और सम्मान मिलेगा. इसके साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा.

शिक्षा और सबसे ज्यादा बजट

बिहार सरकार ने राज्य को शिक्षित करने के लिए सबसे ज्यादा बजट शिक्षा का ही रखा है. स्कूल और कॉलेज के लिए 68,216 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया है. इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं पर भी अपना पिटारा खोल दिया है. सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कुल 21,270 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. ग्रामीण विकास के लिए भी सरकार ने 23,701 करोड़ खर्च करने का बजट पेश किया है.

मखाना बोर्ड पर कृषि पर फोकस

सरकार ने मखाना उत्पादकों को उचित दाम, प्रोसेसिंग, ब्राडिंग और निर्यात में मदद करने के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना का ऐलान किया है. सरकार मखाना को बिहार की राष्ट्रीय पहचान के रूप में पेश करने की तैयारी कर रही है. कृषि पर फोकस रखते हुए सिंचाई, बीज, फसल बीमा और आधुनिक तकनीक पर खर्च को बढ़ाया है. इसके अलावा नीतीश सरकार ने अपनी विशेष योजना ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि’ शुरू करने का संकल्प लिया है. इसके तहत किसानों को प्रतिवर्ष ₹3000 की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी, जो किसानों की आर्थिक मजबूती बढ़ाने में मदद करेगी.

इंफ्रास्टक्चर और सामाजिक कल्याण पर खर्च

सरकार ने इस बार के बजट में हर क्षेत्र पर ध्यान दिया है. जिसके अनुसार बिहार में 5 नए एक्सप्रेसवे बनेगा और सड़क, पुल, शहरी विकास समेत बड़े परिवहन पर खर्च होगा. सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब कल्याण योजनाएं और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी सामाजिक कल्याण योजनाओं पर खूब खर्च किया है. इसके लिए अपने बजट के पिटारे को खोल दिया है. शहरी और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीबों के लिए आवास की योजनाओं पर खर्च किया जाएगा.

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
13.1 ° C
13.1 °
13.1 °
88 %
1.5kmh
16 %
Fri
16 °
Sat
25 °
Sun
25 °
Mon
26 °
Tue
27 °

Most Popular