Bihar Bridge Collapsed: बिहार में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। सुपौल और मधुबनी जिले को जोड़ने के लिए कोसी नदी पर बन रहा देश के सबसे लंबे पुल का बड़ा हिस्सा (गार्डर) गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं नौ से अधिक मजूदर घायल हो गए। इस घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना के तुरंत बाद ही मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और आसपास के लोगों ने फंसे हुए मजदूरों को निकालना शुरू कर दिया।
भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रहा पुल
सुपौल के बकोर में यह पुल बनाया जा रहा है। पुल का गार्डर गिरने के बाद कंपनी के सभी लोग मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस पुल का काम ट्रांस रेल कंपनी कर रही है। 10.5 किलोमीटर का पुल है जिसे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है।
Table of Contents
मृतक के परिजनों को मिलेगे 10 लाख
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस हादसे पर खुद जताते हुए कहा कि सुपौल और मधुबनी जिले के भेजा-बकौर के बीच कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से के गिरने से एक मजदूर की जान चली और कई घायल हो गए। यह घटना बहुत दुखद और मन को पीड़ा देने वाली है। मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए का संबंधित एजेंसी द्वारा मुआवजा दिलवाया जाएगा।
1200 करोड़ की लागत से बन रहा पुल
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना के बाद एक मजदूर की मौत हो गई और कई घायल हो गए बताया जा रहा है कि 152, 153 एवं 154 के बीच के पिलर का गार्डर गिरा है। 1200 करोड़ की लागत से पुल को बनाया जा रहा है।