13.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026
HomeबिहारBihar: व्हीलचेयर पर विधानसभा क्यों पहुंचे तेजस्वी यादव? खुद बताया

Bihar: व्हीलचेयर पर विधानसभा क्यों पहुंचे तेजस्वी यादव? खुद बताया

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान सत्र में शामिल होने पहुंचे तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए. उन्हें व्हीलचेयर में बैठे देख सभी हैरान रह गए. सबसे मन में एक ही सवाल दौड़ रहा था कि आखिर तेजस्वी यादव को ऐसा क्या हुआ कि व्हीलचेयर में आना पड़ा. हालांकि बाद में उन्होंने खुद भी और उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं ने बता दिया कि क्या हुआ है.

क्या बोले तेजस्वी यादव?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जब व्हीलचेयर में लाया गया तो यह देखकर सब हैरान हो गए. बाद में उनकी पार्टी की नेताओं ने बताया कि तेजस्वी यादव के पैर का नाखून उखड़ गया है. जिसकी वजह से उनको व्हीलचेयर में लाना पड़ा. मीडिया के सवालों पर तेजस्वी यादव ने भी बताया कि नाखून निकल गया, कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं. जिसके बाद उनके प्रति चल रहीं अटकलों पर विराम लग गया.

सरकार पर जमकर बोला हमला

  • नेता प्रतिपक्ष भले ही व्हीलचेयर में सदन पहुंचे लेकिन उन्होंने सरकार पर जोरदार हमला बोला. तेजस्वी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि यह रटा-रटाया भाषण है. सरकार जो लिखकर देती है, राज्यपाल वही बोलते हैं. भाषण में कोई नई और मौलिकता कुछ नहीं होती.
  • केंद्र सरकार के बजट पर भी उन्होंने सवाल खड़े करते कहा कि जब बिहार में चुनाव था, तब मधुबनी की साड़ी पहनी थी और अब तमिलनाडु चुनाव के समय वहां की साड़ी पहन ली. यह उदाहरण देते हुए उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा.

NEET छात्रा मौत मामले पर बोले तेजस्वी

NEET छात्रा की मौत के मामले की जांच के लिए तेजस्वी यादव ने मुद्दा उठाया था. हालांकि सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए CBI को जांच के आदेश दिया है. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार ने इस केस की जांच सीबीआई को सौंपकर यह साबित कर दिया है कि बिहार का प्रशासनिक ढांचा अयोग्य, अदक्ष, भ्रष्ट और अनप्रोफेशनल है, जो ऐसे मुद्दों को भी नहीं सुलझा पाता. उन्होंने कई उदाहरण ऐसे पेश किए, जो दशकों पुराने हैं लेकिन उनका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया. तेजस्वी ने पूछा, कहां हैं चुनावों में जंगलराज-जंगलराज चिल्लाने वाले? बिहार की भ्रष्ट विधि व्यवस्था की जवाबदेही कौन लेगा?

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
13.1 ° C
13.1 °
13.1 °
88 %
1.5kmh
16 %
Fri
16 °
Sat
25 °
Sun
25 °
Mon
26 °
Tue
27 °

Most Popular