19.9 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeऑटोYamaha: स्मार्ट चाबी और स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Yamaha का...

Yamaha: स्मार्ट चाबी और स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Yamaha का नया स्कूटर Aerox Version

Yamaha: इस यामाहा मैक्सी स्कूटर में 155 सीसी का 4-स्ट्रोक SOHC 4-वॉल्व इंजन है, जो 13.9 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क और 15 पीएस की अधिकतम पावर उत्पन्न करता है। यह सीवीटी ट्रांसमिशन वाली मैक्सी स्कूटर है।

Yamaha: Yamaha जो की जानी मानी एक जापानी दो पहिया निर्माता कंपनी है, उसने भारत में अपने धांसू मैक्सी स्कूटर एरोक्स 155 का सबसे नवीनतम संस्करण लांच कर दिया है| जो कार की तरह स्मार्ट चाबी से लैस है। Aerox Version S सिल्वर और रेसिंग ब्लू कलर में उपलब्ध है, जिसकी दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 1,50,600 रुपये है।

इस यामाहा मैक्सी स्कूटर में 155 सीसी का 4-स्ट्रोक SOHC 4-वॉल्व इंजन है, जो 13.9 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क और 15 पीएस की अधिकतम पावर उत्पन्न करता है। यह सीवीटी ट्रांसमिशन वाली मैक्सी स्कूटर है। Yamaha EROX Version S E20 फ्यूल कंप्लायंट है। इसमें ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक सिस्टम (OBD-II) भी शामिल है। इसमें स्टैंडर्ड फीचर के रूप में हजार्ड सिस्टम भी दिया गया है। आइए जानते है इसके फीचर्स और कीमत कर बारे में

जबरदस्त खूबियां:

जब बात स्मार्ट चाबी की आती है, तो यामाहा एरोक्स 155 वर्जन एस में अर्बन मोबिलिटी मीडियम और राइडिंग अनुभव को बेहतर करने के लिए आंसर बैक क्षमता, लाइव लोकेशन, फ्लैशिंग ब्लिंकर्स, बजर साउंड, कीलेस इग्निशन और प्रोक्सिमिटी डिटेक्शन शामिल किया गया है। एरोक्स 155 वर्जन एस स्मार्ट वेरिएंट में इमोबिलाइजर फंक्शन है,जिससे चाबी के आउट ऑफ रेंज होने पर इसे स्टार्ट नहीं किया जा सकता|

शानदार प्रदर्शन और उत्कृष्ट डिजाइन:

यामाहा एरोक्स 155 वर्जन एस के लॉन्च के मौके पर यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन आईशी चिहाना ने कहा कि यह स्कूटर अपने लॉन्च के बाद से बहुत सफल रहा है और लोगों को इसका डिजाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस बहुत पसंद आया है। ऐसे में, इसे ग्राहकों की आवश्यकताओं को समझते हुए स्मार्ट तकनीक के साथ पेश किया गया है, जो उनके ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बना सकता है।

क्‍या होगा फायदा:

Yamaha Aerox 155 S स्‍कूटर में स्‍मार्ट की जैसे फीचर को देने से ग्राहकों को काफी फायदा होगा। इस फीचर का उपयोग भीड़ में और पार्किंग के अंदर स्‍कूटर को आसानी से ढूंढने के लिए किया जा सकता है। स्‍मार्ट की के जरिए फ्लैशिंग ब्लिंकर, बजर साउंड को एक्टिव किया जा सकता है।

इसके अलावा इस फीचर के कारण स्‍कूटर चलाते हुए चाबी लगाने की जरूरत नहीं होती। राइडर के पास सिर्फ स्‍मार्ट की होने से ही स्‍कूटर को स्‍टार्ट कर चलाया जा सकता है। स्‍कूटर से दूर जाने के बाद भी स्‍मार्ट की के कारण चोरी होने की चिंता नहीं होगी।

Yamaha Aerox 155 S कितना दमदार है:

कम्पनी ने यामाहा Aerox 155 S स्कूटर में 155 सीसी का चार वॉल्व एसओएचसी इंजन दिया है। जिससे स्कूटर को 15.1 PS की शक्ति और 13.9 NM का टॉर्क मिलता है। ई-20 ईंधन से स्कूटर को चलाया जा सकता है।

क्या कीमत है?

कंपनी का Aerox 155 S स्कूटर, स्मार्ट फीचर के साथ 1.50 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इस स्कूटर में सिल्वर और रेसिंग ब्लू रंगों का विकल्प दिया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
27 %
1.7kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
33 °

Most Popular