32.1 C
New Delhi
Friday, May 8, 2026
HomeऑटोUltraviolette Automotive: भारत में लॉन्च हुई Ultraviolette F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स...

Ultraviolette Automotive: भारत में लॉन्च हुई Ultraviolette F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक, जानिए कीमत और फीचर्स

Ultraviolette Automotive अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक F77 Mach 2 लॉन्च की है। कंपनी ने अपनी इस बाइक को F77 के अपग्रेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया है। अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने अपनी F77 बाइक को 2022 के अंत में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसका अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया है।

Ultraviolette Automotive: भारतीय मार्केट में पिछले कुछ समय में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। इसको देखते हुए टू व्हीलर कंपनियां भारतीय मार्केट में अपने वाहन लॉन्च कर रहे हैं। अब बेंगलुरु-बेस्ड स्टार्टअप कंपनी अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक F77 Mach 2 लॉन्च की है।

कंपनी ने अपनी इस बाइक को F77 के अपग्रेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया है। अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने अपनी F77 बाइक को 2022 के अंत में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसका अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया है। नए अपग्रेडेड वर्जन में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं।

अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं। वहीं ग्राहकों को अपग्रेडेड वर्जन में पहले से ज्यादा पावर और बेहतर रेंज मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी ने इस बाइक में कुछ नए फीचर्स भी एड किए हैं। जानते हैं इलेक्ट्रिक बाइक F77 Mach 2 की कीमत और फीचर्स के बारे में।

Ultraviolette F77 Mach 2 की कीमत:

अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक F77 Mach 2 को दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया है। बात करें इसकी कीमत की तो इसके स्टैंडर्ड वैरिएंट की कीमत 2.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं इसके दूसरे वैरिएंट Recon की कीमत 3.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

हालांकि यह इंट्रोडक्ट्री प्राइस है और यह सिर्फ शुरुआती 1,000 ग्राहकों के लिए होगी। इसके बाद बाइक की कीमत बढ़ जाएगी। कंपनी ने बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है। ऐसे में ग्राहक मात्र 5,000 रुपये में F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक बाइक को बुक करा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि अगले महीने से कंपनी इस बाइक की डिलीवरी शुरू कर देगी। Ultraviolette F77 Mach 2 कई रंगों में लाइटिंग ब्लू, एस्टेरॉयड ग्रे, टर्बो रेड, आफ्टरबर्नर येलो, स्टेल्थ ग्रे, कॉस्मिक ब्लैक, प्लाज्मा रेड, सुपरसोनिक सिल्वर और स्टेलर व्हाइट कलर में उपलब्ध होगी।

Ultraviolette F77 Mach 2 के फीचर्स:

बात करें Ultraviolette F77 Mach 2 के डिजाइन की तो इसका डिजाइन पहले वाली बाइक की तरह ही रखा गया है। हालांकि इसमें मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। नई बाइक में कंपनी ने चार्जिंग पोर्ट ढक्कन के लिए एक नया एल्यूमीनियम फ्लॉप दिया है। इसके अलावा बाइके ग्राफिक्स में भी मामूली बदलाव देखने को मिलेंगे।

पावरट्रेन के मामले में F77 Mach 2 बाइक अपने पहले वाले मॉडल से काफी अलग और दमदार है। F77 Mach 2 के अपग्रेडेड वर्जन के स्टैंडर्ड वैरिएंट में 7.1 kWh बैटरी पैक दिया गया है। इस बैटरी पैक को 27kW मोटर के साथ जोड़ा गया है।

वहीं इसके Recon वैरिएंट में 10.3 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसे 30kW मोटर के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि इस बाइक का स्टैंडर्ड वेरिएंट सिंगल चार्ज में 211 किमी की रेंज देगा। वहीं इसका दूसरा वैरिएंट Recon वेरिएंट सिंगल चार्ज में 323 किमी की रेंज निकाल सकता है।

अन्य फीचर्स:

इस बादइ के अन्य फीचर्स की बात करें तो F77 Mach 2 में तीन राइड मोड दिए गए हैं। इसके साथ ही इस बाइक में 5-इंच का TFT डिजिटल क्लस्टर दिया गया है, जो राइड के बारे में जानकारी देता है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें बाइक ऑटो-डिमिंग लाइट्स, हिल होल्ड, ABS और डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए हैं। वहीं इसके Recon वैरिएंट में कंपनी ने ट्रैक्शन कंट्रोल के चार लेवल जोड़े हैं।

इसके ब्रेकिंग सिस्टम पर नजर डालें तो कंपनी ने फ्रंट में 41 mm यूएसडी फोर्क्स दिए हैं। वहीं रियर में एक प्रीलोड एडजस्टेबल मोनो-शॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में 17-इंच अलॉय व्हील ये लैस 110/70 फ्रंट और 150/60 रियर टायरो दिए हैं। साथ ही आगे और पीछे दोनों तरक रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
37 %
5.1kmh
20 %
Fri
32 °
Sat
40 °
Sun
42 °
Mon
43 °
Tue
44 °

Most Popular