35.1 C
New Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeऑटोMahindra SUV: Mahindra SUV XUV 3XO में मिलेगा ऐसा 7 स्पीकर वाला...

Mahindra SUV: Mahindra SUV XUV 3XO में मिलेगा ऐसा 7 स्पीकर वाला दमदार ऑडियो सिस्टम, जानिए अन्य फीचर्स के बारे में

Mahindra SUV: Mahindra जल्द ही भारत में अपनी नई SUV (Mahindra XUV 3Xo) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी SUV पांचवां टीजर अपलोड किया है।

Mahindra SUV: Mahindra की गाड़ियां देश में काफी पॉपुलर हैं। अब देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Mahindra जल्द ही भारत में अपनी नई SUV (Mahindra XUV 3Xo) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी SUV पांचवां टीजर अपलोड किया है। इसमें नवीनतम SUV XUV 3XO के कुछ अतिरिक्त विशेषताओं की सूचना दी गई है। कंपनी नई एसयूवी में किस तरह की सुविधाएं देने वाली है, इसकी जानकारी इस टीजर में दी गई है।

Mahindra XUV 3XO का पांचवां टीज़र सामने आया:

Mahindra ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नई SUV XUV 3X0 का टीजर जारी किया है। यह इस एसयूवी का पांचवां टीजर है। कंपनी ने 20 सेकंड का तीसरा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें एसयूवी के सभी ऑडियो सिस्टम की सूचना दी है।

टीजर से मिली यह सूचना:

कम्पनी ने नए टीजर में बताया है कि Mahindra XUV 3XO में Harman Kardon के सात स्पीकर वाले ऑडियो सिस्टम होंगे। साथ ही कंपनी ने टीजर में बताया कि इस बेहतरीन ऑडियो सिस्टम को एसयूवी के कुछ ही संस्करणों में उपलब्ध कराया जाएगा।

पहले जारी हो चुके टीजर में दी गई थी ये जानकारियां:

एसयूवी के लॉन्च से पहले कंपनी लगातार टीजर जारी कर रही है। जिनमें एसयूवी के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। अभी तक, कंपनी ने अपनी आगामी SUV XUV 3XO कई फीचर्स की जानकारी दी है। इन टीजर से मिली जानकारियों के अनुसार, Mahindra SUV XUV 3XO में रिमोट कूलिंग कंट्रोल, ड्यूल जोन कूलिंग कंट्रोल, सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और फुली डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए जाएंगे।

इसके साथ ही Mahindra SUV XUV 3XO में कनेक्टेड सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, ब्लैक रंग की ग्लास फिनिश फ्रंट ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, ग्लास फिनिश अलॉय और हिल जैसे फीचर्स भी उपलब्ध कराएं जाएंगे।

ये फीचर्स भी होंगे उपलब्ध:

Mahendra’s XUV 3XO के अन्य फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें ड्यूल टोन एक्सटीरियर और पियानो ब्लैक फिनिश दिया गया है। रियर स्पॉयलर, वेंटिलेटिड सीट्स, क्रोम कलर इंटीरियर सीट्स, ड्यूल टोन डैशबोर्ड, सिल्वर इंसर्ट्स, स्टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और एएमटी ट्रांसमिशन जैसे कुछ फीचर्स इसमें शामिल किए गए हैं।

Mahindra XUV 3XO किस श्रेणी में उपलब्ध होगा?

29 अप्रैल 2024 को महिंद्रा ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 के फेसलिफ्ट संस्करण XUV 3XO को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट और हुंडई वेन्यू जैसे कॉम्पैक्ट एसयूवी को नई एसयूवी बाजार में बड़ी चुनौती मिलेगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
thunderstorm
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
41 %
3.6kmh
40 %
Wed
39 °
Thu
44 °
Fri
44 °
Sat
44 °
Sun
46 °

Most Popular