23.3 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
HomeऑटोMahindra SUV: महिंद्रा लॉन्च करेगा XUV700 का स्पेशल एडिशन, खरीद पाएंगे सिर्फ...

Mahindra SUV: महिंद्रा लॉन्च करेगा XUV700 का स्पेशल एडिशन, खरीद पाएंगे सिर्फ 2500 लोग, लीक हुए फीचर्स

Mahindra SUV: महिंद्रा इस SUV का एक नया वैरिएंट लाने वाली है, जो XUV700 की अगली जनरेशन का एक स्पेशल एडिशन मॉडल होगा। XUV700 ब्लेज़ एडिशन, टॉप-स्पेक AX7 L ट्रिम पर आधारित एक लिमिटेड एडिशन होगा।

Mahindra SUV: 2021 में महिंद्रा XUV700 कंपनी ने पहली बार लॉन्च किया था और तब से लेकर अब तक यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग SUV में से एक है। यह 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट के वैरिएंट में उपलब्ध है और इसमे मौजूदा XUV500 को रिप्लेस किया था। XUV700 सीरीज में बाद में 6-सीटर लेआउट भी जोड़ा गया, जो मीडियम पंक्ति में कैप्टन सीटों के साथ आता था।

लॉन्च होने के बाद से महिंद्रा ने अपनी XUV700 सीरीज में कई नए वैरिएंट्स उतारे हैं। अब महिंद्रा इस SUV का एक नया वैरिएंट लाने वाली है, जो XUV700 की अगली जनरेशन का एक स्पेशल एडिशन मॉडल होगा। XUV700 ब्लेज़ एडिशन, टॉप-स्पेक AX7 L ट्रिम पर आधारित एक लिमिटेड एडिशन होगा।

इतनी हो सकती है कीमत:

ग्राहकों के लिए ख़ुशी की बात यह है कि यह नई कार mat रेड कलर में भी उपलब्ध होगी। इसके पावरट्रेन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। यह कार 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में उपलब्ध होगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार, Mahindra XUV700 Blaze Edition पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 24.24 लाख रुपए एक्स शोरूम हो सकती है। इसके डीजल संस्करण का एक्स शोरूम मूल्य 26.04 लाख रुपये रखा जा सकता है।

सिर्फ इतने यूनिट्स ही होंगे तैयार:

बताया जा रहा है कि Mahindra XUV700 Blaze 2,500 यूनिट्स तैयार ही किए जाएंगे और यह एक लिमिटेड एडिशन कार होगी| हालाँकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक सूचना नहीं दी है परन्तु लेकिन इसका एक YouTube वीडियो वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि इसकी बुकिंग जल्द ही शुरू होगी और पहले 2500 बुक करने वालों को डिलीवरी दी जाएगी।

वीडियो में बताया गया है कि ब्लेज़ संस्करण की कीमत 24.24 लाख रुपये से शुरू होगी, जो एक्स-शोरूम में 26.04 लाख रुपये तक जाएगी। यह AX7 L वेरिएंट से 10,000 रुपये अधिक महंगा है। साथ ही इस कार का मैट कलर इसे दूसरों से अलग बनाता है। ब्लैक और रेड रंग की थमे पर कार का इंटीरियर डिज़ाइन किया गया है। अनुमान है की यह कार बाजार में toyota innova hycross टक्कर दे सकती है |

Mahindra XUV700 Blaze वैरिएंट में क्या नया:

स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में XUV700 ब्लेज़ एडिशन में कई कॉस्मेटिक सुधार किए गए हैं। यही नयी SUV आपको मैट फ़िनिश और ब्लैक रेड कलर स्कीम के साथ मिलेगी। इसमें ओआरवीएम, ग्रिल, 18 इंच के अलॉय व्हील और चमकदार-ब्लैक विजुअल एलिमेंट को भी शामिल किया गया है। ब्लेज़ संस्करण मानक XUV700 से अलग है क्योंकि यह फ्रंट राइट फेंडर और टेलगेट पर ब्लेज़ बैज में आता है।

ऐसा होगा इंटीरियर:

इंटीरियर में स्पोर्टी हाइलाइट्स, असबाब पर लाल सिलाई, एसी वेंट और सेंटर कंसोल के चारों ओर लाल थीम दी गयी हैं। डबल-टोन बरगंडी एडिशन और ब्लैक ट्रीटमेंट ब्लेज़ एडिशन इंटीरियर को अलग टच देते हैं। इसके अलावा, स्टीयरिंग कंट्रोल, सेंट्रल एसी वेंट और इंटीरियर डोर हैंडल पर शैंपेन गोल्ड फिनिश केबिन के प्रीमियम हिस्से को बढ़ाते हैं।

पावरट्रेन:

XUV700 ब्लेज़ एडिशन डीजल या पेट्रोल दोनों इंजन विकल्पों में आती है| पेट्रोल कार 200 हॉर्सपॉवर और 380 Nm का टॉर्क देती है।और इसमें केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं डीजल कार 185 हॉर्सपावर और 420 Nm का टॉर्क देती है। और 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स आता हैं।

कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और टर्बों इंजन भी है। इस महिंद्रा कार में क्रूज कंट्रोल फीचर भी दिया गया है। अभी केवल Kia Seltos, Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun ही मैट फिनिश कलर में बाजार में उपलब्ध हैं।

सेफ्टी फीचर्स:

इस XUV700 के सेफ्टी फीचर्स में टीपीएमएस, ISOFIX एंकर, 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। इसमें एडास सूट भी शामिल है। आपको बता दें कि इसमें कोई मैकेनिकल परिवर्तन नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
23.3 ° C
23.3 °
23.3 °
86 %
1.7kmh
85 %
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
38 °

Most Popular