32 C
New Delhi
Wednesday, September 16, 2026
Homeज्योतिषVastu tips: घर में वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं कई परेशानियां,...

Vastu tips: घर में वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं कई परेशानियां, ऐसे करें दूर

Vastu tips: यदि आपके घर में वास्तु दोष है तो इसके कारण धन, करियर, गृह-क्लेश जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे ठीक कर सकते हैं…

Vastu tips: घर एक ऐसी जगह है जहां परिवार के सभी सदस्य एक साथ आनंद के पल बिताते हैं। लेकिन यदि घर में क्लेश हो, आर्थिक तंगी हो या लोगों की सेहत ठीक ना रहती हो तो मानसिक तनाव होना जाहिर सी बात है। इन समस्याओं के पीछे का कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। जिससे आपके आसपास नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ उपायों को अपनाकर घर के वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है…

वास्तु दोष दूर करने के उपाय –

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशाओं में वास्तु दोष होने की वजह से इंसान को धन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए घर के अग्निकोण यानि दक्षिण-पूर्व दिशा में भगवान गणेश की मूर्ति लगाना शुभ माना जाता है।

वास्तु शास्त्र कहता है कि, अगर घर या दुकान में पानी के नल और सीढ़ियों की दिशा गलत होती है, तो भी कर्ज जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए अपने घर और दुकान में पानी की व्यवस्था उत्तर दिशा में करना उत्तम माना गया है। वहीं टपकते नल को जल्द ठीक कराएं।

इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे पर काले घोड़े की नाल लगाने से भी घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

घर में पूर्व या उत्तर दिशा में दर्पण लगाने से भी वास्तु दोष होता है। इस बात का ध्यान रखें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
32 ° C
32.1 °
32 °
70 %
1.5kmh
0 %
Wed
33 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular