23.1 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
Homeज्योतिषNightmares: क्या आपको भी आते हैं बुरे सपने? इन उपायों से आएगी...

Nightmares: क्या आपको भी आते हैं बुरे सपने? इन उपायों से आएगी सुकून की नींद

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष भी आपको अच्छी तरह से नींद नहीं आने का एक कारण हो सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष को दूर करने से व्यक्ति सही से नींद नहीं आने की परेशानी से छुटकारा पा सकता है।

Nightmares: रोजमर्रा की व्यस्तता से थक हार कर सोते समय हर व्यक्ति शान्ति की नींद चाहता है। लेकिन कुछ लोग बार-बार बुरे सपने देखने के कारण सुकून की नींद नहीं सो पाते हैं। बार-बार नींद टूटने से उनके मन में एक अजीब सा खौफ और दहशत बैठ जाती है और वह खुश नहीं रह पाते हैं।

कई बार छोटे बच्चे सोते-सोते उठकर रोने लगते हैं, इसकी मुख्य वजह बुरे सपने भी हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष भी आपको अच्छी तरह से नींद नहीं आने का एक कारण हो सकता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष को दूर करने से व्यक्ति सही से नींद नहीं आने की परेशानी से छुटकारा पा सकता है। अगर आप भी बुरे सपनों से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं कि इससे छुटकारा पाने और सुकून भरी नींद के लिए आप कोनसे वास्तु उपाय कर सकते हैं |

करें ये उपाय, नहीं सताएंगे बुरे सपने:

—शनिवार और मंगलवार को रात को सोते समय फिटकरी को काले कपड़े में बांधकर बिस्तर पर या तकिए के नीचे रखें। ऐसा करने से आपको बुरे सपने नहीं आते है।

—हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से बुरे सपने नहीं आते हैं। अगर आप बुरे सपनों से ज्यादा परेशान हैं तो रात को सोने से पहले हनुमान चालीसा पाठ जरूर करें |

—बुरे सपनों को दूर भगाने के लिए सोने से पहले घर में कपूर जलाकर रखना भी अच्छा माना जाता है। इससे घर से नेगेटिव एनर्जी निकल जाती है और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

—ज्योतिषियों का कहना है कि पीपल के पेड़ की जड़ को तकिए के नीचे रखकर सोने से बुरे सपनों से छुटकारा मिल सकता है। इससे आपको सुकून की नींद मिलती है।

—रात को सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल छिड़कने से बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं ।

—बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए रात को सोते समय बिस्तर पर तकिए के नीचे मोरपंख, नेलकटर या लोहे का चाकू रख सकते हैं।

—बड़े खुले बाल भी बुरे स्वप्न का एक कारण हो सकते हैं| इसलिए महिलाओं को सोते समय अपने बालों बांध लेना चाहिए ।

डरावनी फिल्में और कहानियां:

रात को डरावनी फिल्में या डरावनी कहानियां पड़ने या सुनने से भी यह बातें दिमाग में बैठ जाती हैं और उससे भी रात को बुरे सपने आने लगते हैं।इसलिए आपको रात में ऐसी फिल्में और कहानियां देखने,सुनने और पड़ने से परहेज करना चाहिए| ऊपर दिए गए उपायों के अलावा भी आप नीचे दिए गए वास्तु के कुछ अन्य उपायों को भी आज़मा सकते हैं |

बेडरूम का कलर:

यदि दिन भर की थकान और भाग-दौड़ के बाद आप भी रात भर करवटें बदलते रहते हैं और बुरे सपनों से परेशान हैं तो आपको अपने बेडरूम का रंग बदलने की जरूरत है। वास्तु शास्त्र में ऑरेंज या नारंगी रंग को नींद की समस्याओं को दूर करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा को प्रवाहित करता है।

आईना:

माना जाता है कि घर का आईना घर में होने वाली सभी घटनाओं को अपने अंदर कैद कर लेता है और रात के समय यह उन सभी अच्छी बुरी घटनाओं को दोहराता है जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसा होने से बहुत सारे अजीब और डरावने सपने आने लगते हैं और बार-बार नींद खुल जाती है। अगर आपके बेडरूम या किसी अन्य कमरे में आईना है तो रात को सोने से पहले इनको ढंक दें। ध्यान रखे कि आईना सिर की ओर नहीं होना चाहिए, बल्कि पैर की ओर होना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियाँ सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियाँ आप तक पहुँचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज़ सूचना पहुँचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज़ सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है। Bynewsindia. com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
81 %
3.3kmh
55 %
Sat
27 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
36 °
Wed
38 °

Most Popular