36.1 C
New Delhi
Friday, May 22, 2026
Homeज्योतिषRam Navami: राम नवमी पर करें ये उपाय, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Ram Navami: राम नवमी पर करें ये उपाय, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Ram Navami: इस दिन को हर साल प्रभु के जन्मोत्सव के रूप में अधिक उत्साह से मनाया जाता है। इस विशिष्ट अवसर पर भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है। शांति और सुख के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन उपाय करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।

Ram Navami: हिंदू पंचांग के अनुसार, राम नवमी चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनायी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर हुआ था। इसलिए इस दिन को हर साल प्रभु के जन्मोत्सव के रूप में अधिक उत्साह से मनाया जाता है।

इस विशिष्ट अवसर पर भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है। शांति और सुख के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन उपाय करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। चलिए इन चमत्कारी उपायों के बारे में जानते हैं।

Ram Navami पर रामरक्षास्तोत्र पढ़े:

राम नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके शांत मन से रामरक्षा स्त्रोत पढ़े। इस उपाय को करने से प्रभु राम खुद आपके घर आएंगे और आपकी हर परेशानी दूर हो जाएगी|

राम नवमी पर भगवान राम को ऐसे अभिषेक करें:

राम नवमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद गंगाजल से अपने घर का पूजास्थल पवित्र करें। राम भगवान की मूर्ति को लकड़ी की चौकी पर स्थापित करें। तब भगवान राम की प्रतिमा को दूध और केसर से अभिषेक करें। इससे आपको रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और आपके घर में सुख सुविधाएं बढ़ेगी।

इस उपाय से मनोकामना पूरी होगी:

राम नवमी पर भगवान राम की पूजा करने के साथ-साथ भक्त हनुमानजी का भी स्मरण करना चाहिए। घर पर ही सुंदरकांड पढ़े। ऐसा करने से आपको भगवान राम का आशीर्वाद मिलेगा और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बंदरों को राम नवमी के दिन चना, केले और अन्य फल खिलाएं। इससे आपकी हर इच्छा पूरी हो जाएगी ।

तुलसी का उपाय:

मान्यता है कि भगवान विष्णु तुलसी को बहुत प्यार करते हैं, और राम भी विष्णु के अवतार हैं। इसलिए राम नवमी पर तुलसी की पूजा करना शुभ होता है। प्रदोष काल में तुलसी को तीन बार परिक्रमा करें और तुलसी पर दीपदान करें । ऐसा करने से आपके परिवार में शांति और एकता बढ़ती है।

सात अनाज का भोग लगाएं:

राम नवमी पर भगवान राम को सात अनाज दें। इससे आपकी संपत्ति बढ़ेगी। इस दिन किसी व्यक्ति को अपने घर से खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए । राम नवमी के दिन अनाज दान भी देना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपके घर के भंडार भी हमेशा भरे रहेंगे |

यह उपाय भी करें:

राम नवमी पर श्रीराम को पूजा करते समय चंदन का तिलक लगाने और सच्चे मन से श्रीराम की स्तुति का पाठ करने से आपको अपने रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऐसा माना जाता है की राम नवमी पर भी गरीबों को कपड़े और खाना दान करने से भगवान श्रीराम प्रसन्न होते हैं।

श्रीराम भगवान विष्णु का सातवां अवतार हैं। माना जाता है कि विष्णु को पीला फूल बहुत अच्छा लगता है, इसलिए राम नवमी पर उन्हें पीला फूल अर्पण करें । जो साधक आप धन प्राप्त करना चाहते हैं, तो राम नवमी पर मंदिर में केसरिया ध्वज दें और दूध में केसर डालकर भगवान को अभिषेक करें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियाँ सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियाँ आप तक पहुँचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज़ सूचना पहुँचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज़ सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है। Bynewsindia. com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
36.1 ° C
36.1 °
36.1 °
19 %
3.6kmh
0 %
Thu
36 °
Fri
44 °
Sat
45 °
Sun
46 °
Mon
46 °

Most Popular