29.3 C
New Delhi
Saturday, November 7, 2026
Homeज्योतिषPukhraj Stone: इन 4 राशि वालों को पुखराज रत्न पहनने से मिलते...

Pukhraj Stone: इन 4 राशि वालों को पुखराज रत्न पहनने से मिलते हैं कई फायदे, करियर के लिए है अनुकूल

Pukhraj Stone: शिक्षा, करियर और विवाह के लिए पुखराज रत्न धारण करना बहुत शुभ माना गया है। पीले रंग का पुखराज रत्न धारण करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सम्मान और यश मिलता है।

Pukhraj Stone Benefits: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति यानी गुरु ग्रह को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है, उसके जीवन में मांगलिक कार्यों में बहुत बाधाएं आती हैं। इसके अलावा गुरु ग्रह की अशुभ स्थिति के कारण व्यक्ति को शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई आती है। करियर में तरक्की भी आसानी से प्राप्त नहीं हो पाती। वैवाहिक जीवन में भी ऐसे लोगों को बहुत संघर्ष करना पड़ता है। वहीं ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पीले रंग का पुखराज रत्न गुरु ग्रह से संबंधित है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह सही स्थिति में नहीं है उन्हें पुखराज रत्न धारण करना चाहिए। आइए जानते हैं पुखराज रत्न कौन पहन सकता है और इसके क्या लाभ हैं…

पुखराज रत्न कौन धारण कर सकता है –

ज्योतिष के अनुसार पुखराज रत्न मेष, सिंह, धनु और मीन राशि वालों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पुखराज रत्न धारण करने से इन लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और दांपत्य जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होती हैं।

पुखराज रत्न धारण करने के लाभ –

पुखराज रत्न धारण करने से व्यक्ति का मन धार्मिक कार्यों में लगता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। गुरु ग्रह से संबंधित यह रत्न व्यक्ति के बुद्धि और विवेक को बल देता है। सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।

इसके अलावा शादी में आ रही परेशानियों के लिए भी गुरु ग्रह को कारण माना गया है। ऐसे में किसी पंडित या विद्वान से पूछकर सही विधि द्वारा पुखराज रत्न धारण करने से लाभ हो सकता है।

जिन लोगों का मन पढ़ाई में नहीं लगता और बहुत प्रयास करने के बावजूद करियर में तरक्की नहीं मिल रही उन्हें भी पुखराज रत्न धारण करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
44 %
3.2kmh
0 %
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
30 °
Wed
31 °

Most Popular