21 C
New Delhi
Friday, October 16, 2026
Homeज्योतिषNumerology: 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों पर होती है...

Numerology: 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों पर होती है शनिदेव की विशेष कृपा, इनके मन की बात जानना होता है जरा मुश्किल

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म महीने की 8, 17 और 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। माना जाता है कि इस मूलांक के लोगों पर शनिदेव की खास कृपा होती है।

Numerology: अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्म तारीख के आधार पर उसके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को बताया जा सकता है। आज हम आपको मूलांक 8 के लोगों से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म महीने की 8, 17 और 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। आइए अब जानते हैं मूलांक 8 के लोगों के बारे में…

कैसे होते हैं मूलांक 8 के लोग?
अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 8 के जातक काफी रहस्यमयी होते हैं। इन लोगों के मन में कब क्या चल रहा होता है, इसके बारे में जानना थोड़ा मुश्किल है। ये लोग हर किसी को अपने राज़ भी आसानी से बताते नहीं हैं। मूलांक 8 के व्यक्ति अधिक मिलनसार स्वभाव के नहीं होते, परंतु अगर इनके मन को कोई अच्छा लग जाए तो ये पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं। इस कारण जीवन में इनके ज्यादा दोस्त नहीं बनते। इसके साथ ही ये खाने-पीने के भी शौकीन होते हैं।

ऐसे व्यक्ति जीवन में एक बार जिस लक्ष्य को निर्धारित कर लेते हैं फिर उसमें सफलता पाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। इन्हें बिल्कुल दिखावा पसंद नहीं होता। इस तारीख को जन्मे लोग हर विषय पर गंभीरता से सोचते हैं। इन्हें एकांतप्रिय जीवन जीना पसंद होता है।

ये लोग धीरे-धीरे सफलता पाते हैं। इनके मार्ग में कई रुकावट आती हैं लेकिन ये कभी हार नहीं मानते। ये एकाकी व एकान्तप्रिय जीवन जीना पसंद करते हैं।

शिक्षा और करियर-
मूलांक 8 वालों को अपनी शिक्षा के मार्ग में भी कई रुकावटों का सामना करना पड़ता है। ये अधिकतर इंजीनियर या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े क्षेत्र में काम करते देखे जा सकते हैं। इसके अलावा ऑटोमोबाइल, बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर या लोहे की चीज से जुड़ा कोई बिजनेस भी इन्हें सूट करता है। इनके हर काम गोपनीय रूप से करना पसंद आता है।

इन जातकों को व्यर्थ में पैसा खर्च करना बिल्कुल पसन नहीं होता। इनके भीतर धन संचय की अच्छी आदत होती है। इस कारण इनकी आर्थिक स्थिति भी अमूमन अच्छी रहती है। हालांकि जीवन में कई बार इनको भाग्य का साथ नहीं मिलता और तरक्की बहुत मेहनत के बाद ही मिलने के आसार रहते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
21 ° C
21 °
21 °
70 %
3.7kmh
41 %
Fri
21 °
Sat
26 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °

Most Popular