24.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
Homeज्योतिषMantra: रोज करें इन 5 मंत्रों का जाप, जीवन में बनी रहेगी...

Mantra: रोज करें इन 5 मंत्रों का जाप, जीवन में बनी रहेगी खुशहाली और समृद्धि

Mantra: धर्म शास्त्रों में 5 ऐसे प्रभावशाली मंत्रों के बारे में बताया गया है, जिनका रोजाना जाप करने से आपके जीवन से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

Mantra: हिंदू धर्म शास्त्रों में पूजा पाठ और मंत्र उच्चारण का बहुत महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि मंत्रों में ऐसी शक्ति होती है जो आपको मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही आपके आसपास की ऊर्जा को सकारात्मक बनाते हैं। मंत्रों के उच्चारण से निकलने वाली ध्वनि आपको शांति, ऊर्जा और आनंद की अनुभूति करवाती है। आज हम आपको ऐसे 5 प्रभावशाली मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका रोजाना जाप करने से जीवन में सदा खुशहाली और समृद्धि बनी रहने की मान्यता है…

कर दर्शन मंत्र: विद्वानों के अनुसार, सुबह हमें जागते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को मिलाकर उसके दर्शन करने चाहिए। इसे कर दर्शन कहा जाता है। कर दर्शन के समय इस मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है। इससे आपका पूरा दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहता है।

कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥

स्नान मंत्र: हिन्दू धर्म में कुछ पवित्र नदियां बताई गई हैं जिसमे स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धूल जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं रोजाना अपने घर पर स्नान करते समय भी नीचे दिए गए मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इस स्नान मंत्र के माध्यम से गंगा, यमुना, सिंधु, गोदावरी, नर्मदा, सरस्वती और कावेरी जैसी सभी पवित्र नदियों का स्मरण किया जाता है।

गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति।
नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु

सूर्य मंत्र: शास्त्रों में ग्रहों का राजा सूर्यदेव को माना जाता है। वहीं रोजाना सूर्य भगवान को जल अर्पण करने की भी परंपरा रही है। इसलिए सूर्य देव को सुबह जल अर्पित करते समय ‘ऊं सूर्याय नम:’ मंत्र का 11 या 21 बार उच्चारण करें।

भोजन मंत्र: हमारे शास्त्रों में अन्न का सम्मान करने की बात कही गई है। कभी किसी व्यक्ति को भोजन का निरादर नहीं करना चाहिए। वहीं जब भी आप भोजन करें तो नीचे दिए गए मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र के उच्चारण से हम भगवान को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमें अन्न प्रदान किया।

ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै। तेजस्विनावधीतमस्तु मा विद्विषावहै।। ऊं
शान्ति: शान्ति: शान्ति:।

शयन मंत्र: हर व्यक्ति रात को चैन की नींद सोना चाहता है। वहीं रात को सोने से पहले इस मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना गया है।

जले रक्षतु वाराहः स्थले रक्षतु वामनः।
अटव्यां नारसिंहश्च सर्वतः पातु केशवः।।

RELATED ARTICLES
New Delhi
dust
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
64 %
5.7kmh
75 %
Fri
35 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
33 °

Most Popular