31 C
New Delhi
Wednesday, August 19, 2026
Homeज्योतिषNumerology: 1 तारीख को जन्मे लोग इन प्रोफेशन में कमाते हैं नाम

Numerology: 1 तारीख को जन्मे लोग इन प्रोफेशन में कमाते हैं नाम

Numerology: जिन लोगों का जन्म महीने की 1 तारीख को होता है, उनका स्वामी ग्रह सूर्य होता है। ऐसे में ये उपाय आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं।

Numerology: ज्योतिष शास्त्र में अंकों का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में जिन लोगों का जन्म महीने की 1 तारीख को होता है, उनका मूलांक एक माना गया है। इसके अलावा 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक भी 1 होता है। मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आइए जानते हैं 1 तारीख को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है और किन उपायों को अपनाकर वो अपने जीवन में तरक्की प्राप्त कर सकते हैं…

1 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं?

अंक ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों का मूलांक 1 होता है वे स्वभाव से काफी समाजिक होते हैं। यानी उन्हें अपने आसपास के लोगों को जानना और उनसे बातचीत करना अच्छा लगता है। इनके भीतर लीडरशिप क्वालिटी भी काफी अच्छी होती है। यह स्वभाव से बुद्धिमान और निडर होते हैं। उनकी याददाश्त काफी तेज होती है।

करियर: अगर मूलांक 1 वालों के करियर की बात की जाए तो ये जातक जिस क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहते हैं उसमें कड़ी मेहनत करते हैं। ये लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। मूलांक 1 के लोग अक्सर राजनीति, सिविल सर्विसेज, डॉक्टर, पुलिस या सेना जैसे प्रोफेशन चुनते हैं। साथ ही इन क्षेत्रों में अपना नाम भी कमाते हैं।

मूलांक 1 वाले करें ये उपाय:

  1. रोजाना सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पण जरूर करें।
  2. अपने घर की पूर्व दिशा को हमेशा साफ सुथरा रखें। पूर्व दिशा में सूर्य यंत्र स्थापित करके उसकी प्रतिदिन पूजा करें।
  3. भोजन में गुड़ का सेवन आपके लिए शुभ माना गया है।
  4. आपके लिए पीला रंग शुभ फल देने वाला है। इसलिए जीवन में पीले रंग का इस्तेमाल अधिक से अधिक करें।
RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
31 ° C
31 °
29.1 °
79 %
3.6kmh
98 %
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
35 °
Fri
40 °
Sat
39 °

Most Popular