18 C
New Delhi
Saturday, November 14, 2026
Homeज्योतिषMahashivratri 2024: बेलपत्र के इस अचूक उपाय से दूर हो जाएंगी सभी...

Mahashivratri 2024: बेलपत्र के इस अचूक उपाय से दूर हो जाएंगी सभी परेशानियां, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ

Mahashivratri 2024: हिन्दू धर्म अनुसार भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय हैं। इसलिए महाशिवरात्रि पर शिवजी को बेलपत्र अर्पित करना शुभ माना जाता हैं। अगर आप इस तरह से बेलपत्र शिवजी को चढ़ाएंगे तो इस महाशिवरात्रि में अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते है |

Mahashivratri 2024: पूरे देश में कल 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा। अपने भक्तों की तपस्या और पूजा से भोलेनाथ शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। अपने भोलेनाथ बाबा को प्रसन्न करने के लिए लोग महाशिवरात्रि के दिन मंदिरों में जाकर विशेष पूजा करते हैं।

शिवजी पर फूल, फल और पत्तियां अर्पित की जाती हैं। हिन्दू धर्म अनुसार भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय हैं। इसलिए महाशिवरात्रि पर शिवजी को बेलपत्र अर्पित करना शुभ माना जाता हैं। अगर आप इस तरह से बेलपत्र शिवजी को चढ़ाएंगे तो इस महाशिवरात्रि में अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते है |

चढ़ाने के बाद वापस ले आएं एक बेलपत्र:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव को अर्पित करने के बाद एक बेलपत्र आप वापस ले आएं। ध्यान रखें कि उस बेलपत्र को सिर्फ शिवलिंग पर चढ़ाएं। भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाने के बाद उसकी पत्ती को पूजा की थाली में डालकर वापस ले आएं। पूजास्थल पर उनकी पत्तियों को नहीं छोड़ना चाहिए।

कुछ दिनों के लिए रखें अपने पास:

माना जाता है कि एक बार शिलविंग पर चढ़ाकर अगर बेलपत्र की पत्ती को फिर से उठा लिया जाए तो उसका स्पंदन लंबे समय तक रहता है। इस महाशिवरात्रि दिन आप भी भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करने के बाद उसे शिवलिंग पर से वापस लेकर कुछ दिनों के लिए अपने पास रखें। बेलपत्र को अर्पित करने के बाद आप इसे अपनी शर्ट की जेब में रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको शुभ लाभ मिलेगा। आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी और जल्दी ही आपको इसका फायदा दिखेगा । इससे आपका स्वास्थ्य, खुशी और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य अच्छा होगा।

महाशिवरात्रि पर महादेव को चढ़ाएं ये चीजें:

हर साल फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस शुभ दिन महादेव को बेलपत्र के अलावा कई अन्य वस्तुएं भी अर्पित की जाती हैं। महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर गंगा जल, चीनी,दूध, दही, शहद, पुष्प, श्रीफल और रुद्राक्ष चढ़ाना भी शुभ माना जाता हैं। ये शुभ वस्तुओं को शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद ॐ नमः शिवाय मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
fog
18 ° C
20.1 °
18 °
100 %
0kmh
100 %
Sat
31 °
Sun
27 °
Mon
29 °
Tue
29 °
Wed
27 °

Most Popular