19.1 C
New Delhi
Monday, February 16, 2026
Homeज्योतिषAstro tips: अगर घर में रहता है कलह का माहौल तो इन...

Astro tips: अगर घर में रहता है कलह का माहौल तो इन ज्योतिष उपायों से परिवार में लौट आएंगी खुशियां

Astro tips: एक परिवार में रहने वाले लोगों के बीच आपसी प्यार और समझ होना बेहद जरूरी होता है | कभी-कभी परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहमति न होने के कारण छोटे-मोटे झगड़े भी हो जाते हैं | परन्तु कभी-कभी यह मनमुटाव इतना ज्यादा होने लगता है कि घर का माहौल हमेशा तनावग्रस्त रहने लगता हैं | घर का यह तनाव खासकर घर के बच्चों पर भी बहोत बुरा असर डालता है ।ज्योतिषियों का कहना है कि यह गृह कलेश कभी -कभी आपके ग्रहों की स्थिति ख़राब होने की वजह से भी हो सकती है |

Astro tips: एक परिवार में रहने वाले लोगों के बीच आपसी प्यार और समझ होना बेहद जरूरी होता है | कभी-कभी परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहमति न होने के कारण छोटे-मोटे झगड़े भी हो जाते हैं | जहां प्यार होता हैं वहां थोड़ा बहुत झगड़ा तो हो ही जाता हैं | परन्तु कभी-कभी यह मनमुटाव इतना ज्यादा होने लगता है कि घर का माहौल हमेशा तनावग्रस्त रहने लगता हैं |

असल में पारिवारिक कलहों के पीछे कोई स्पष्ट वजह नहीं होती, लेकिन छोटी छोटी बातों से भी घर में तनाव रहने लगता है | घर की शांति भंग होने के कारण परिवार के सदस्यों को कई तरह की मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तनाव से गुजरना पड़ता है | घर का यह तनाव खासकर घर के बच्चों पर भी बहोत बुरा असर डालता है । कई बार ऐसा भी होता हैं बिना वजह ही हर छोटी बात में घर में झगड़ा हो जाता है| हम समझ नहीं पाते की इसके पीछे क्या कारण हैं|

ग्रहों की खराब स्थिति:

ज्योतिषियों का कहना है कि यह गृह कलेश कभी -कभी आपके ग्रहों की स्थिति ख़राब होने की वजह से भी हो सकती है | ज्योतिष शास्त्र कहता है कि ग्रहों का स्थान व्यक्ति के जीवन पर बहुत प्रभावी डालता है। यदि आपके रिश्ते में कोई समस्या आ रही है, तो इसका मुख्य कारण ग्रहों की दिशा या पितृ दोष हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय बताने जा रहें हैं जिन्हे अपनाकर आप अपने रिश्तों को मजबूत करके पारिवारिक कलह को शांत कर सकते हैं |

सेंधा नमक का उपाय:

अगर आप भी आये दिन पति-पत्नी,पड़ोसी और पारिवारिक सदस्यों से होने वाले कलह से परेशान रहते हैं तो ज्योतिष शास्त्र में दूर करने के कुछ आसान उपाय बताए गए हैं | इसके लिए आपको हर सुबह घर में पौंछा लगाते समय पानी में सेंधा नमक मिलाना चाहिए |

ऐसा करने से घर का वास्तु दोष कम होता है | आपके घर की सारी नकारत्मक ऊर्जा बाहर चली जाएगी | घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा | परन्तु ध्यान रखें कि ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार और शुक्रवार को नमक के पानी से पोछा लगाना शुभ नहीं माना जाता है।

देसी घी का दीपक:

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत पवित्र माना जाता है। इसमें स्नेह, अपनापन और लगाव होना बेहद जरूरी होता है| कभी-कभी आपसी सहमति नहीं होने के कारण थोड़ा बहुत वाद-विवाद हो जाना आम बात है| परन्तु कभी-कभी पति-पत्नी के बीच का यह झगड़ा तनाव का कारण बन जाता है | कई बार तो यह तनाव इतना ज्यादा बढ़ जाता हैं कि रिश्ता टूटने की नौबत तक आ जाती है |यदि आपकी शादीशुदा जिंदगी में भी उथल-पुथल मची हुई है और बिना किसी वजह ही घर में पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता है|

इसे दूर करने के लिए आपको घर के ईशान कोण में हर रोज देसी घी का दीपक जलाना चाहिए | इसके अतिरिक्त पत्नी को रात को सोने से पहले पति के तकिए के नीचे कपूर रख देना चाहिए और सुबह उसे बिना बोले जला देना चाहिए | उसके पश्चात कपूर की राख को बहते जल में प्रवाहित कर दें| ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ता मजबूत होता है और आपसी कलह से भी छुटकारा मिलता है |

पितृ दोष:

ज्योतिष शास्त्र कहता है कि ग्रहों की स्थिति के अलावा घर में पितृ दोष होने के कारण भी घर में हर समय कलह हो सकती है | कभी-कभी हम छोटी-छोटी गलतियों के कारण हमारे पूर्वजों को नाराज कर देते हैं | ऐसा होने से हमारे पितृ नाराज हो जाते हैं | इससे परिवार के सदस्यों के बीच में मनमुटाव होने लगता है और घर में चारों तरफ अशांति फैल जाती है| ऐसे में आपको अपने पितरों की शांति के लिए कुछ उपाय करने बेहद जरूरी होते हैं |

आपको इसके लिए पितरों को अमावस्या या श्राद्ध पक्ष में तर्पण या भोजन कराएं और हर शुभ कार्य में उनका ध्यान अवश्य रखें। इसके अलावा गाय, चिड़िया, कुत्ता, कौआ को भी भोजन देना चाहिए | ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बरगद और पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से पितृ दोष दूर होता है और घर में सुख-शांति एवं पारिवारिक प्रेम बना रहता है|

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं| विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है| Bynewsindia.com इसकी पुष्टि नहीं करता है|

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
19.1 ° C
19.1 °
19.1 °
68 %
1kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
29 °
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
31 °

Most Popular