22.9 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
HomeएंटरटेनमेंटCrew Worldwide Collection: लगातार कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है फिल्म...

Crew Worldwide Collection: लगातार कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है फिल्म ‘क्रू’

Crew Worldwide Collection: करीना-तब्बू-कृति की फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में 4 बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जानि वर्ल्डवाइड 'क्रू' का धमाकेदार कलेक्शन

Crew Worldwide Collection: फिल्म ‘क्रू’ को रिलीज हुए चार दिन ही हुए हैं और फिल्म ने दुनिया भर में 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की ये फिल्म बैक-टू-बैक कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा रही है। वूमेन ओरिएंटेड फिल्म ‘क्रू’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार है। 29 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई यह फिल्म थिएटर्स में लोगों का खूब एंटरटेनमेंट कर रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड पर भी करोड़ों की ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 

‘क्रू’ ने रिलीज के तीन दिनों में दुनिया भर में 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक ‘क्रू’ ने वर्ल्डवाइड कुल 62. 53 करोड़ रुपए का शानदार कारोबार कर लिया है।

इसके अलावा ‘क्रू’ ने बैक-टू-बैक कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिए हैं। कृति सेनन, करीना कपूर और तब्बू की कॉमेडी-सस्पेंस फिल्म ‘क्रू’ ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 20.07 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था। इसी के साथ फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड का रिकॉर्ड बना लिया था।

‘क्रू’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार कमाई कर रही है। सूत्रों की मानें तो ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने कुल 32.30 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ ‘क्रू’ ने तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम’ को मात दे दी है। बता दें कि 2015 में आई इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 23.05 करोड़ रुपए का धमाकेदार बिजनेस किया था।

32.30 करोड़ रुपए के ओपनिंग कलेक्शन के साथ ‘क्रू’ ने कृति सेनन की दो फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने एक्ट्रेस की हाल ही में रिलीज हुई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 26.52 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके अलावा ‘क्रू’ ने कृति की हिट फिल्म ‘लुका छुपी’ को भी शिकस्त दे दी है जिसका ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 32.13 करोड़ रुपए था।

‘क्रू’ ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन के साथ करीना कपूर की फिल्म को भी मात दे दी है। फिल्म ने बेबो की साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘की एंड का’ पर्दे पर सेमी हिट रही थी। इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर महज 25.23 करोड़ रुपए कमाए थे जो कि ‘क्रू’ के फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन (32.30 करोड़) से काफी कम है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
92 %
3.3kmh
100 %
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
36 °

Most Popular