IPL 2024 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को हराया। शुबमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन वह 18.5 ओवर में सिर्फ 130 रन पर सिमट गई। इस तरह गुजरात को अपने पांचवें मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। गुजरात अब तक पांच में से तीन मुकाबले गंवा चुकी है। वहीं, इस जीत के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स के 4 मैचों में 6 अंक हैं।
Table of Contents
130 रनों पर ही ढेर हो गई गुजरात
लखनऊ सुपर जाइंट्स के 163 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही। गुजरात टाइटंस के ओपनर शुबमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 54 रन जोड़े। शुबमन गिल ने 19 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 31 रनों का योगदान दिया, लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरने लगे। देखते ही देखते गुजरात टाइटंस के 5 बल्लेबाज 80 रन पर पवेलियन लौट गए। केन विलियमसन, शरथ बीआर विजय शंकर और दर्शन नालकंडे सस्ते में आउट हो गए।
क्रुणाल पंड्या और यश ठाकुर की घातक गेंदबाजी
लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से यश ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। यश ठाकुर ने 3.5 ओवर में 30 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया। क्रुणाल पंड्या ने गुजरात टाइटंस के 3 विकेट लिए। जबकि रवि बिश्नोई को एक विकेट मिला।
लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए मार्कस स्टोइनिस चमके
इससे पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 163 रन बनाए। लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 43 गेंदों में 58 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। इसके अलावा केएल राहुल, निकोलस पूरन और आयुष बडोनी ने छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेलीं। इसके चलते लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 163 रनों का आंकड़ा छू लिया।
यही हाल था गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का
गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की बात करें तो उमेश यादव और दर्शन नालकंडे सबसे सफल गेंदबाज रहे। इन दोनों गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए। जबकि राशिद खान को 1 सफलता मिली।
शुभमन गिल बोले- इनकी वजह से हारे मैच
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने लखनऊ के खिलाफ हार के लिए खराब बल्लेबाजी को जिम्मेदार बताया है। गिल ने इस हार के बाद कहा कि बीच में विकेट गिरने के बाद हम उबर नहीं सके। इसी वजह से हमारी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
