32.2 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
HomeखेलIPL 2024 : लगातार 3 हार के बाद मुंबई ने दिल्ली को...

IPL 2024 : लगातार 3 हार के बाद मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हराया, हार्दिक की कप्तानी में जीता सीजन का पहला मैच

IPL 2024 : आईपीएल 2024 मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की।

IPL 2024 : वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा दिया। आईपीएल 2024 में मुंबई की यह पहली जीत है, इससे पहले टीम लगातार 3 मैच हार चुकी थी। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ ने 40 गेंदों में 66 रन बनाए, जबकि अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स की अहम पारियां भी टीम को जीत तक पहुंचाने में नाकाम रहीं। ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों में 71 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 49 रन, ईशान किशन ने 42 रन बनाए और आखिरी ओवरों में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने छक्कों की आंधी ला दी।

मुंबई के गेंदबाजों ने मैच पर किया कब्जा

15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट पर 144 रन था और उन्हें अगले 5 ओवर में जीत के लिए 91 रन बनाने थे। 16वें ओवर में सिर्फ 9 रन बने और ऋषभ पंत का विकेट गिरने से दिल्ली कैपिटल्स बैकफुट पर आ गई। लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स अभी भी क्रीज पर थे और हालात ऐसे थे कि दिल्ली को आखिरी 3 ओवर में 63 रनों की जरूरत थी।

बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी

17वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 8 रन दिए, जिससे मुंबई की जीत लगभग तय हो गई क्योंकि दिल्ली को आखिरी 12 गेंदों में 55 रन बनाने थे। आखिरी 2 ओवर में मुंबई के गेंदबाजों ने मैच पर कब्जा कर लिया था, जिसके चलते डीसी को 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी ओवर में गेराल्ड कोएत्जी ने दिल्ली के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर अपनी टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

मैच में बल्लेबाजों का दबदबा रहा

मुंबई और दिल्ली के मैच में शुरू से अंत तक बल्लेबाजों का दबदबा रहा। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे पहले रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में 49 रन बनाए, वहीं इशान किशन ने भी 23 गेंदों में 42 रन बनाए।

डेविड और शेफर्ड ने जड़े 8 छक्के

हालांकि मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी 39 रनों का योगदान दिया, लेकिन मुंबई की पारी के हीरो टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड रहे। डेविड ने 45 रन बनाए और शेफर्ड ने सिर्फ 10 गेंदों में 39 रन ठोक दिए। मुंबई के लिए आखिरी ओवरों में डेविड और शेफर्ड ने मिलकर 8 छक्के लगाए।

पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल की शानदार बल्लेबाजी

वहीं दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ ने 66 रन और अभिषेक पोरेल ने 41 रनों का योगदान दिया। हालांकि ऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर का बल्ला नहीं चला, ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों में 71 रन की पारी खेली।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
29 %
2.9kmh
65 %
Thu
29 °
Fri
30 °
Sat
32 °
Sun
34 °
Mon
35 °

Most Popular