21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तराखंडCongress Manifesto : कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय, 25 गारंटी,...

Congress Manifesto : कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय, 25 गारंटी, अग्निवीर भर्ती को करेंगे खत्म, बीजेपी ने बताया निराशाजनक

Congress Manifesto : लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे राजनीतिक ​पार्टियों जनता को लुभाने के लिए एक के बाद एक कई घोषणाएं कर रही हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। टिहरी लोकसभा समन्वयक मंत्री प्रसाद नैथानी ने शनिवार को इसके बारे में बताया। पत्रकारवार्ता में उन्होंने कांग्रेस की पांच न्याय 25 गारंटी की जानकारी दी। वहीं, कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार हमला बोला है।

अग्निवीर भर्ती को करेंगे खत्म

मंत्री प्रसाद नैथानी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सत्ता में आने पर कांग्रेस पुरानी पेंशन योजना को लागू करेगी। इसके साथ ही सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन दी जाएगी। मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निवीर भर्ती को खत्म करने के सथ पूर्व की भांति फौज की भर्ती शुरू की जाएगी।

घोषणा पत्र में 5 न्याय, 25 गारंटी

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को ‘न्याय पत्र’ नाम दिया है। कांग्रेस पहले से नौकरी देने, किसानों की कर्जमाफी, खाली पद भरने, महिलाओं को भत्ता देने, एमएसपी की गारंटी देने जैसे तमाम वादे करती आई है। इस बार कांग्रेस के घोषणा पत्र में संवैधानिक न्याय का पन्ना भी जोड़ा गया है। पांच न्याय में हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय पर आधारित हैं। गांरटी के इस सीजन में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 5 न्याय, 25 गारंटी, 300 से ज्यादा वादे किए हैं।

बीजेपी बोली, कांग्रेस का घोषणापत्र सिर्फ झूठे दावे-वादों का पुलिंदा

कांग्रेस के घोषणापत्र पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निशाना साधते हुए कहा कि यह सिर्फ झूठे दावे और वादों का पुलिंदा है। बीते सात दशक तक कांग्रेस सरकार जनता को ठगती आ रही है। जैसे देश की निगाहों में कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है, उसी तरह इनका घोषणापत्र भी सिर्फ खोखली बातों का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि देश में आज सिर्फ एक ही गारंटी चलती है और वह है मोदी की गारंटी।

गिनवाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की उप​लब्ध्यिां गिनवाते हुए कहा, हमने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 हटाया। हमने सीएए लागू किया। हमने श्रीराम मंदिर भी बनाया, हमने कहा था तीन तलाक हटाएंगे, हटाया। आने वाले कुछ सालों में देश को सबसे आगे ले जाने के लिए मोदी सरकार ने खास प्लान तैयार किया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
78 %
1kmh
75 %
Thu
31 °
Fri
21 °
Sat
29 °
Sun
32 °
Mon
33 °

Most Popular