30.1 C
New Delhi
Friday, May 1, 2026
Homeछत्तीसगढ़School Timing Change: छात्रों के लिए राहत भरी खबर सभी स्कूलों का...

School Timing Change: छात्रों के लिए राहत भरी खबर सभी स्कूलों का समय बदला, जानिए अब कितने बजे से लगेगी क्लास

School Timing Change : गर्मी के मौसम को देखते हुए स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने सरकारी और अशासकीय स्कूलों के समय मे परिवर्तन किया है।

School Timing Change: बीते कुछ दिनों से देश के अधिकांश राज्यों में मौसम बदल गया है। अब सर्दी पूरी तरह खत्म हो गई है और गर्मी अपना तेवर दिखने लगी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों का ध्यान रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेशभर में सभी सरकारी और निजी स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव कर दिया है। वही यूपी और पंजाब के स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।आइये जानते अब कितने बच्चे सभी बच्चों की कक्षाएं चलेगी।

विभाग के निर्देश जारी

प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। इस संबंध में छग स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। ये आदेश 4 अप्रैल से मान्य होगा। सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी की ओर आदेश यह आदेश जारी कर दिया गया है।

जानिए नई टाईमिंग

शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, अब सरकारी स्कूल सुबह 7:30 शुरू होगा और 11:30 बजे तक चलेगा। दूसरी शिफ्ट की बात करें तो यह सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी और तीन बजे तक संचालित होगी। ये आदेश 4 अप्रैल से मान्य होगा। यानी दो पाली में स्कूल चलाया जाएगा।

यूपी में स्कूलों का समय बदला

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में भी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। नए टाइम के अनुसार अब स्कूल एक अप्रैल से सुबह नौ बजे की जगह आठ बजे से खुलेंगे, जो दो बजे तक चलेंगे। पहले स्कूलों का समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक का था। कक्षा एक में प्रवेश के लिए स्कूल चलो अभियान भी शुरू किया हो गया।

पंजाब का नया स्कूल समय

पंजाब में भी नए नए समय पर स्कूूल खुलेंगे। पंजाब के स्कूलों में 1 अप्रैल 2024 से शुरू गए है और नए सेशन से स्कूलों का समय बदल गया। शिक्षा विभाग के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, अब प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे शुरू होगा और दोपहर 2 बजे खत्म होगा। मीडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तय किया गया है।

राजस्थान में भी स्कूल का समय बदला

राजस्थान में भी गर्मी के मौसम को देखते हुए स्कूलों के टाइम में बदलाव किया गया है। पहली पारी के स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 1:00 बजे तक चलेंगे। दूसरी पारी के स्कूल दोपहर 12:30 से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। नए आदेश के अनुसार, इस दौरान पारी की शुरुआत में 25 मिनट की प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
51 %
3.1kmh
0 %
Fri
35 °
Sat
42 °
Sun
41 °
Mon
40 °
Tue
39 °

Most Popular