36.6 C
New Delhi
Sunday, July 26, 2026
HomeदेशArvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा,...

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, रहेंगे तिहाड़ जेल में

Arvind Kejriwal: उज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें अब 15 दिन तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। दरअसल, केन्द्रीय एजेंसी प्रर्वतन निदेशालय ने कोर्ट में अरविंद केजरीवाल के लिए 15 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। कोर्ट ने केन्द्रीय एजेंसी की बात मानते हुए केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल, आज उनकी ईडी रिमांड की अवधि खत्म हो गई थी। ऐसे में उन्हें कोर्ट में पेश किया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें अब 15 दिन तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। दरअसल, केन्द्रीय एजेंसी प्रर्वतन निदेशालय ने कोर्ट में अरविंद केजरीवाल के लिए 15 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। कोर्ट ने केन्द्रीय एजेंसी की बात मानते हुए केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया।

पीएम मोदी पर बोले Arvind Kejriwal:

वहीं कोर्ट में ले जाते वक्त अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर कहा कि पीएम जो कर रहे हैं, ठीक नहीं कर रहे। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि यह देश के लिए अच्छा नहीं है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में अरेस्ट किया था।

तिहाड़ जेल में चल रही थी मीटिंग:

बता दें कि जब दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही थी। उससे पहले तिहाड़ जेल में भी मीटिंग चल रही थी। बताया जा रहा है कि तिहाड़ जेल में मीटिंग इस मुद्दे पर चल रही थी कि अगर कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया तो उन्हें किस नंबर की जेल में रखा जाएगा।

साथ ही जेल में केजरीवाल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं प्रर्वतन निदेशालय ने कोर्ट में कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह सवालों के सही जवाब ना देकर गोलमोल जवाब दे रहे हैं। साथ ही प्रर्वतन निदेशालय ने कोर्ट में बताया कि केजरीवाल अपने आईफोन का पासवर्ड भी नहीं बता रहे हैं। जांच आगे बढ़ाने के लिए यह जरूरी है।

21 मार्च को ईडी ने किया था गिरफ्तार:

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले मामले में प्रर्वतन निदेशालय ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। हिरासत अवधि खत्म होने के बाद केन्द्रीय एजेंसी ने कोर्ट से केजरीवाल की हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने 1 अप्रैल तक केजरीवाल की ईडी हिरासत बढ़ा दी थी। आज उन्हें कोर्ट में फिर से पेश किया गया, जहां कोर्ट ने ईडी की मांग पर केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कल विपक्षी दलों की थी रैली:

बता दें कि आप पार्टी और इंडिया गठबंधन ने कल रविवार को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान मे महारैली की थी। इस रैली में विपक्षी दलों ने अराविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया था। इस महारैली को अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने संबोधित किया था।

सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पति को पीएम मोदी ने जेल में डाल दिया। साथ ही उन्होंने जनता से पूछा कि क्या पीएम मोदी ने सही किया। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक सच्चे देशभक्त और ईमानदार व्यक्ति हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल को ज्यादा दिन जेल में नहीं रख पाएंगे।

क्या थी नई शराब नीति:

बता दें कि 21 मार्च 2021 को मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में नई शराब नीति की घोषणा की थी। 2021 के नवंबर माह में दिल्ली सरकार ने इस नीति को लागू भी कर दिया। हालांकि नई शराब नीति ऐलान के बाद से ही विवादों में आ गई थी। विवाद बढ़ने लगा तो दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति को वापस लेते हुए पुरानी शराब नीति को फिर से लागू कर दिया। नई शराब नीति में शराब की सभी दुकाने निजी हाथों में चली गई थीं। इसके पीछे दिल्ली सरकार का तर्क था कि इससे माफिया राज खत्म होगा और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
36.6 ° C
36.6 °
36.6 °
40 %
2.5kmh
99 %
Sun
36 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
30 °
Thu
31 °

Most Popular