34.1 C
New Delhi
Friday, May 22, 2026
HomeटेकNokia: दमदार फीचर्स के साथ भारत में वापसी करेगा Nokia 3210, जानिए...

Nokia: दमदार फीचर्स के साथ भारत में वापसी करेगा Nokia 3210, जानिए डिटेल

Nokia: आपको नोकिया का 3210 फीचर फोन तो याद ही होगा। इस हैंडसेट का काफी क्रेज था। Nokia 3210 को कंपनी ने 18 मार्च 1999 में लॉन्च किया था। अब नोकिया का यह पॉपुलर हैंडसेट फिर से भारतीय मार्केट में वापसी करने जा रहा है लेकिन नए बदलावों और एडवांस फीचर्स के साथ। इस बात की जानकारी Nokia Brand के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने सोशल मीडिया पर दी है।

Nokia: किसी समय भारत में Nokia के मोबाइल काफी पसंद किए जाते थे। नोकिया का भारतीय मार्केट में काफी क्रेज था। अब नोकिया अपने एक ऐसे ही पॉपुलर हैंडसेट को फिर से भारत में लाने की तैयारी कर रहा है। आपको नोकिया का 3210 फीचर फोन तो याद ही होगा।

इस हैंडसेट का काफी क्रेज था। Nokia 3210 को कंपनी ने 18 मार्च 1999 में लॉन्च किया था। अब नोकिया का यह पॉपुलर हैंडसेट फिर से भारतीय मार्केट में वापसी करने जा रहा है लेकिन नए बदलावों और एडवांस फीचर्स के साथ। इस बात की जानकारी Nokia Brand के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने सोशल मीडिया पर दी है।

HMD Global ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट:

नोकिया के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी HMD Global ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि Nokia 3210 की भारत में वापसी होने जा रही है। बता दें कि HMD Global के पास नोकिया के स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग का लाइसेंस है। HMD Global ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट लिखी।

इस पोस्ट में संकेत दिए कि उनके पॉपुलर हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्ट के साथ #Nokiaphones का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही पोस्ट में एक लिंक भी दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करते ही HMD Global का एक पेज खुलता है। इस पेज पर एक फोन को दिखाया गया है लेकिन डिजाइन और फीचर्स लीक ना हो इसके लिए उसे ब्लर करके दिखाया गया है।

25 साल पहले 1999 में लॉन्च हुआ था Nokia 3210:

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो HMD Global के पेज पर दिखाया गया ब्लर फोन एक टीजर है और कंपनी अपनी एनिवसर्री पर Nokia 3210 को भारत में लॉन्च कर सकती है। बता दें कि कंपनी ने यह पोस्ट 18 मार्च को शेयर किया है। यह भी बता दें कि नोकिया 3210 को 18 मार्च के ही दिन 25 साल पहले लॉन्च किया गया था। यह फोन 18 मार्च 1999 में लॉन्च किया गया था। हालांकि अभी कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस फोन को 3210 के नाम से ही लॉन्च किया जाएगा या इसका नाम भी बदला जाएगा।

मिल सकता है 108MP का कैमरा:

वहीं बात करें नए नोकिया 3210 के फीचर्स की तो फिलहाल इसके बारे में कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोकिया अपने इस फोन में कई तरह के बदलाव कर सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार नोकिया के नए 3210 में 108MP का कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

भारत में कब होगा लॉन्च:

HMD Global ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि Nokia 3210 भारत में किस दिन लॉन्च होगा। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए पोस्ट में फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई डेट या टाइमलाइन का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही नोकिया के 3210 फोन को लेकर और भी अधिक और आधिकारिक जानकारियां सामने आ सकती हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
34.1 ° C
34.1 °
34.1 °
20 %
3.6kmh
0 %
Fri
44 °
Sat
45 °
Sun
46 °
Mon
46 °
Tue
42 °

Most Popular