33 C
New Delhi
Thursday, September 10, 2026
Homeधर्मSaturday astro tips: शनिवार के दिन ये 5 काम करने वाले बनते...

Saturday astro tips: शनिवार के दिन ये 5 काम करने वाले बनते हैं शनिदेव के क्रोध का शिकार, ना करें ये गलतियां

Saturday astro tips: सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी देवता या भगवान को समर्पित है। शनिवार का दिन हिंदू धर्म में शनिदेव और भैरव देव को समर्पित माना जाता है। शनिदेव की कृपा होने पर सफलता कदम चूमती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है। वहीं अगर कोई शनिदेव के प्रकोप का शिकार हो जाए तो उसे बर्बाद होने में भी समय नहीं लगता। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, शनिवार के दिन कुछ काम नहीं करने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को कुछ काम करने से व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो जाती है।

Saturday astro tips: सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी देवता या भगवान को समर्पित है। शनिवार का दिन हिंदू धर्म में शनिदेव और भैरव देव को समर्पित माना जाता है। शनि की वक्र दृष्टि से लोग बहुत डरते हैं। बता दें कि शनिदेव को कर्म और न्याय का देवता कहा जाता है।

शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। बुरे कर्म करने पर शनिदेव उनका दंड भी लोगों को देते हैं। वहीं माना जाता है कि अगर किसी पर शनिदेव की कृपा हो जाए तो, उसे जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रहती।

शनिवार को नहीं करने चाहिए कुछ काम:

शनिदेव की कृपा होने पर सफलता कदम चूमती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है। वहीं अगर कोई शनिदेव के प्रकोप का शिकार हो जाए तो उसे बर्बाद होने में भी समय नहीं लगता। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, शनिवार के दिन कुछ काम नहीं करने चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि शनिवार को कुछ काम करने से व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो जाती हैं। इससे उस शख्स के हर काम बिगड़ने लगते हैं। साथ ही शनिदेव के क्रोध का शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे में जानते हैं उन कामों के बारे में जो शनिवार को बिल्कुल नहीं करने चाहिए।

तेल नहीं खरीदना चाहिए:

ज्योतिषी शास्त्र के मुताबिक, शनिवार के दिन तेल नहीं खरीदना चाहिए। खासतौर पर सरसों का तेल शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन तेल खरीदने से घर में दरिद्रता आती है। बता दें कि शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है। ऐसे में इस दिन तेल दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। खासकर सरसों का तेल दान करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है।

नहीं धोने चाहिए बाल:

कई लोगों की आदत होती है कि वे रोजाना अपने बाल धोते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि शनिवार के दिन गलती से भी बाल नहीं धोने चाहिए। खासकर महिलाओं को शनिवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन बाल धोना अशुभ होता है और घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

ना खरीदें लोहे का सामान:

ऐसा कहा जाता है कि शनिवार के दिन लोहे से बनी कोई चीज नहीं खरीदनी चाहिए और ना ही लोहे की कोई वस्तु घर पर लानी चाहिए। ऐसा करना अशुभ परिणाम दे सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव लोहे का अस्त्र धारण करते हैं। इसी वजह से लोहे को शनि का धातु माना गया है। ऐसे में शनिवार के दिन घर में लोहा लाने की भूल कभी ना करें।

नहीं करना चाहिए मांस का सेवन:

ऐसा कहा जाता है कि शनिवार के दिन किसी भी जीव जंतु को बिना वजह परेशान नहीं करना चाहिए। इससे आपको अशुभ फल मिल सकते हैं। वहीं अगर आप मांसाहारी हैं तो शनिवार के दिन गलती से भी मांस का सेवन ना करें। शनिवार के दिन जरूरतमंदों की मदद करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

घर ना लाएं नमक:

शनिवार के दिन नमक खरीदना भी अशुभ माना जाता है। इस दिन घर में नमक नहीं लाना चाहिए। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन घर में नमक लाना अपशकुन माना जाता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन नमक लाने से घर पर कर्ज बढ़ता है और व्यक्ति कई बीमारियों से भी ग्रसित हो जाता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
33 ° C
33 °
32.1 °
55 %
3.6kmh
0 %
Thu
33 °
Fri
36 °
Sat
33 °
Sun
34 °
Mon
35 °

Most Popular