26.8 C
New Delhi
Wednesday, September 23, 2026
HomeदेशKisan Mahapanchayat: दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत आज, इन...

Kisan Mahapanchayat: दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत आज, इन शर्तों के साथ मिली इजाजत

Kisan Mahapanchayat: प्रशासन ने किसानों को महापंचायत के लिए इस शर्त पर इजाजत दी है कि रामलीला मैदान में 5 हजार से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं होगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत को कुछ शर्तों के साथ आयोजित करने की इजाजत दी है।

Kisan Mahapanchayat: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज किसानों की महापंचायत होने जा रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में किसानों के दिल्ली पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने महापंचायत के लिए देशभर के किसानों को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचने का आह्वान किया है। वहीं किसानों की इस महापंचायत को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी अलर्ट पर है। बता दें कि किसानों और प्रशासन के बीच 14 मार्च को होने वाली महापंचायत की इजाजत को लेकर कई दिनों से बातचीत चल रही थी।

इन शर्तों के साथ मिली इजाजत:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशासन ने किसानों को महापंचायत के लिए इस शर्त पर इजाजत दी है कि रामलीला मैदान में 5 हजार से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं होंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत को कुछ शर्तों के साथ आयोजित करने की इजाजत दी है। इसमें पहली शर्त है कि रामलीला मैदान में 5 हजार से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं होंगे। दूसरी शर्त यह है कि किसान वहां ट्रैक्टर नहीं ला सकते। तीसरी शर्त है कि रामलीला मैदान में कोई मोर्चा नहीं होगा।

तुरंत खाली करना होगा मैदान:

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस के आला अधिकारियों ने कहा कि किसानों की महापंचायत को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं ट्रैफिक जाम की संभावना को देखते हुए कुछ जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया है। इसके साथ पुलिस ने कहा कि किसानों को कहा गया है कि दोपहर 2.30 बजे के बाद उनका कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद रामलीला मैदान खाली करना होगा।

जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी:

अधिकारियों ने कहा कि किसानों की महापंचायत के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है। ऐसे में जाम की स्थिति से बचने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है। किसान संगठनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि आज रामलीला मैदान में ‘किसान मजदूर महापंचायत’ के दौरान सरकार की नीतियों के खिलाफ ‘लड़ाई तेज करने’ का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा ने क्या कहा:

इस महापंचायत को लेकर किसान संगठनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने एक बयान में कहा कि महापंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस ने उन्हें इजाजत दे दी है। साथ ही बयान में बताया गया कि दिल्ली नगर निगम प्रशासन के सहयोग से पानी उपलब्ध कराने, पार्किंग की जगह, शौचालय और एम्बुलेंस जैसी सुविधाओं की व्यवस्था के लिए एनओसी दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
71 %
1.3kmh
0 %
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
34 °
Sun
31 °

Most Popular