18.2 C
New Delhi
Saturday, November 7, 2026
HomeऑटोElectric Car: चाइनीज कंपनी BYD भारत में लॉन्च करेगी अपनी तीन नई...

Electric Car: चाइनीज कंपनी BYD भारत में लॉन्च करेगी अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक SUV कार, जानिए कीमत

Electric Car: दुनिया भर में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली चीनी कंपनी BYD अब भारत में तीन नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपनी बेहतरीन BYD सील इलेक्ट्रिक कार को हाल ही में भारतीय मार्किट में उतारा है। अब कंपनी भारत में तीन इंपोर्टेड इलेक्ट्रिक SUV (BYD Tang, Seal U और Sea Lion) पेश कर सकती है। हालाँकि, कंपनी ने अब तक इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Electric Car: यदि आप इलेक्ट्रिक कार के फैंस है और एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर सकती है। दुनिया भर में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली चीनी कंपनी BYD अब भारत में तीन नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

कंपनी ने अपनी बेहतरीन BYD सील इलेक्ट्रिक कार को हाल ही में भारतीय मार्किट में उतारा है। अब कंपनी भारत में तीन इंपोर्टेड इलेक्ट्रिक SUV (BYD Tang, Seal U और Sea Lion) पेश कर सकती है। हालाँकि, कंपनी ने अब तक इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आइए कंपनी की योजनाओं के बारे में अधिक जानें।

कंपनी बना रही ये योजना:

अपनी ग्लोबल स्ट्रेटजी में BYD के लिए भारत एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है।बता दें कि फिलहाल भारतीय मार्किट पर टाटा मोटर्स का प्रभाव ज्यादा है। लेकिन आने वाले तीन वर्षों में चीनी कंपनी भारतीय बाजार का 85 प्रतिशत हिस्सा हासिल करने की योजना बना रही है। जहां ICE इंजन वाली कारों को असेंबल करने पर जीएसटी दर 28 प्रतिशत है वही इलेक्ट्रिक कार को असेंबल करने पर जीएसटी दर सिर्फ 5% ही है। आकड़ो के अनुसार इलेक्ट्रिक कार खरीदने में भारतीय ग्राहकों का रुझान पिछले कुछ वर्षों से लगातार बढ़ा है।

तीन इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर चुकी है कंपनी:

रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय ग्राहक BYD की इलेक्ट्रिक कारों को पसंद कर रहे हैं। ग्राहक हाल ही में लॉन्च हुई BYD सील के लिए 24 घंटे में 200 यूनिट बुक करा चुके है। BYD सील की बुकिंग मात्रा 1.25 लाख रुपये में की जा सकती है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 53 लाख रुपये है, जबकि इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41 लाख रुपये है। भारत में कंपनी द्वारा e6 MPV और Atto 3 एसयूवी पहले ही मार्किट में लॉन्च की जा चुकी है |BYD सील कंपनी की भारत में तीसरी इलेक्ट्रिक कार है।

XUV300 EV भी जल्द होगी लॉन्च:

बता दें कि भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा भी जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार XUV300 EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक कार इसी साल 2024 में ही लॉन्च की जाएगी। कार के इंटीरियर बड़ा शानदार होगा।

इसमें एक बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल क्लस्टर, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, अतिरिक्त उत्तम सरफेस ट्रिम्स, ऑटोमैटिक AC और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। महिंद्रा की इस अपकमिंग कार को सिंगल चार्जिंग पर 350 से 400 किमी तक चलाया जा सकेगा। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 14.5 लाख रुपये से टॉप मॉडल की कीमत 17.5 लाख रुपये तक हो सकती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.2 ° C
18.2 °
18.2 °
28 %
2.1kmh
0 %
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
30 °
Wed
29 °

Most Popular