29.6 C
New Delhi
Tuesday, October 27, 2026
HomeएंटरटेनमेंटShaitaan Box Office Collection Day 1: शैतान की कहानी अजय देवगन की...

Shaitaan Box Office Collection Day 1: शैतान की कहानी अजय देवगन की जुबानी, पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Shaitaan Box Office Collection Day 1: शैतान' को देख थरथर काँपे लोग, पहले दिन ही अजय देवगन की फिल्म ने की धाँसू कमाई।

Shaitaan Box Office Collection Day 1: अजय देवगन और आर माधवन स्टारर हॉरर फिल्म शैतान’ लोगों को पसंद आई। फिल्म को पहले दिन मिल रहे रिस्पांस से लग रहा है कि यह फिल्म अजय की फिल्म दृश्यम की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।फिल्म को मिल रहे अभीतक के पॉजीटिव रिस्पांस से लग रहा है कि यह फिल्म इस साल की सुपर-डुपर हिट होगी।फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला। 

अजय देवगन ने इस साल अपनी पहली फिल्म के साथ सिनेमाघरों में धमाकेदार ओपनिंग की है। उनकी मोस्ट अवेटेड हॉरर फिल्म ‘शैतान’ लंबे इंतजार के बाद आज 8 मार्च यानी की आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को ऑडियंस का पॉजीटिव फीडबैक मिल रहा है।

‘शैतान’ ने एडवांस बुकिंग में ही काफी अच्छा कलेक्शन किया था। सूत्रों मानें तो ‘शैतान’ ने एडवांस बुकिंग में ही 4.14 करोड़  की कमाई कर ली थी। अब पहले दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। ‘शैतान’ ने आज पहले दिन शाम तक 4.48 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। आगे ये आँकड़े बढ़ भी सकते है।

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘शैतान’ गुजराती फिल्म ‘वश’ का ही हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह से है – अजय देवगन यानी की कबीर अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर फार्महाउस के लिए निकलता है। रास्ते में वे एक ढाबे पर चाय के लिए रुकते हैं और इसी दौरान उनकी मुलाकात वनराज (आर माधवन) से होती है। उस अजनबी से कबीर और उसकी फैमिली की दोस्ती हो जाती है और वे उसे अपने फार्म हाउस में जगह दे देते हैं। उनकी यही गलती उनके लिए सबसे बड़ा काल बन जाती है।

पनोरमा स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म ‘शैतान’ को विक्रम बहल ने निर्देशित किया है। फिल्म के प्रड्यूसर अजय देवगन हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो अजय देवगन और आर माधवन के अलावा जानकी बोड़ीवाला और ज्योतिका ने फिल्म में अहम रोल निभाया है। 

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
28 %
2.9kmh
0 %
Tue
28 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
26 °
Sat
28 °

Most Popular