31.1 C
New Delhi
Saturday, May 9, 2026
HomeएंटरटेनमेंटAnant Ambani Pre-Wedding: फिर सजी सितारों की महफिल, शाहरुख़, रणवीर और सलमान...

Anant Ambani Pre-Wedding: फिर सजी सितारों की महफिल, शाहरुख़, रणवीर और सलमान ने बांधा समाँ

Anant Ambani Pre-Wedding: राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग की एक और शाम को लगा सितारों का जमावड़ा। बीती शाम शाहरुख, सलमान और रणवीर ने किया जमकर डांस।

Anant Ambani Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान 1 मार्च से 3 मार्च तक जामनगर में सितारों का जमावड़ा लगा रहा। लेकिन अभी भी लगातार उनकी प्री-वेडिंग फ़ंक्शन का सेलिब्रेशन चल रहा है। जहां पर कई सितारे फ़ंक्शन के ख़त्म होने के बाद वापस मुंबई लौट गए थे, वहीं उन्हें फिर से एक बार जामनगर आना पड़ा। बीती शाम अंबानी परिवार ने एक और पार्टी होस्ट की जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान और रणवीर सिंह ने अपने धमाकेदार डांस परफ़ॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले 1 मार्च से 3 मार्च तक जामनगर में जश्न का माहौल देखा गया था। जिसमें बॉलीवुड, बिजनेस और क्रिकेट सितारों ने शिरकत की। 3 दिनों के ग्रैंड फंक्शन के खत्म होने के बाद सभी सितारे अपने-अपने घर वापस लौट गए थे। हालांकि जश्न अभी खत्म नहीं हुआ था। 6 मार्च को अंबानी परिवार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के एम्प्लाइज के लिए एक स्पेशल इवेंट होस्ट किया। जहां कुछ चुनिंदा हस्तियों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से मौजूद लोगों का मनोरंजन किया।

6 मार्च को होस्ट किया गया इवेंट काफी शानदार था। इस दौरान शाहरुख खान ने अपनी फिल्म मोहब्बतें के आइकॉनिक डायलॉग ‘एक लड़की थी दीवानी सी एक लड़के पर वो मरती थी की’ को गुजराती में बोलकर सभी को खुश कर दिया।

रणवीर सिंह ने भी अपनी धामकेदार परफॉर्मेंस से सभी को काफी एंटरटेन किया। एक्टर ने फिल्म पद्मावत के चार्टबस्टर गाने ‘मल्हारी’ पर ताबातोड़ डांस किया। इस दौरान भी रणवीर सिंग की एनर्जी हाई लेवल पर नज़र आई।

सुपरस्टार सलमान खान तो है ही अंबानी परिवार के फ़ेवरेट। सलमान ने अपनी फिल्म के गाने ‘जग घूमया’ पर जमकर धूम मचाई।

इन सभी सुपरस्टार्स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालाँकि अभी ये कहना मुश्किल है कि राधिका-अनंत की प्री-वेडिंग अभी और कितने दिनों तक चलने वाली है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
45 %
5.7kmh
0 %
Sat
34 °
Sun
42 °
Mon
44 °
Tue
44 °
Wed
44 °

Most Popular