25.5 C
New Delhi
Monday, October 26, 2026
HomeटेकCheapest 5g phone: POCO भारत में लॉन्च करेगा सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन,...

Cheapest 5g phone: POCO भारत में लॉन्च करेगा सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए कितनी हो सकती है कीमत

Cheapest 5g phone: POCO India के हेड हिमांशु टंडन ने बताया कि आगामी 5G स्मार्टफोन दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी में आने वाला कोई मौजूदा मॉडल नहीं होगा। यह पूरी तरह से नया डिवाइस होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कंफर्म किया कि यह भारत में सबसे सस्ता 5G फोन होगा।

Cheapest 5g phone: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी POCO जल्द ही भारत में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि POCO यह सस्ता स्मार्टफोन Airtel की साझेदारी में लॉन्च करेगी। बता दें कि अभी भारत में सबसे सस्ते 5G हैंडसेट itel P55 5G और Lava Blaze 2 5G हैं, जिनकी कीमत 9,999 रुपये के आसपास है। ऐसे में माना जा रहा है कि Poco भारत में जो सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, उसकी कीमत भी इसी के आसपास हो सकती है।

CEO ने किया कंफर्म

इस सस्ते 5G स्मार्टफोन को लेकर POCO India के हेड हिमांशु टंडन ने हाल ही अपने X हैंडल से जानकारी देते हुए इसे कंफर्म किया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि POCO X Airtel के साथ जल्दी ही एक और पार्टनरशिप करने वाली है। हालांकि, उन्होंने यह कंफर्म नहीं किया है कि वह पोको का कौन सा मॉडल होगा।

पूरी तरह से नया डिवाइस होगा:

हिमांशु टंडन के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा कि यह एक नई Poco Neo सीरीज या F6 सीरीज डिवाइस होगी। इसके जवाब में टंडन ने बताया कि आगामी 5G स्मार्टफोन दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी में आने वाला कोई मौजूदा मॉडल नहीं होगा। यह पूरी तरह से नया डिवाइस होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कंफर्म किया कि यह भारत में सबसे सस्ता 5G फोन होगा।

एयरटेल की साझेदारी में लॉन्च किया था Poco C51:

बता दें कि Poco ने पिछले वर्ष जुलाई में Airtel के साथ पार्टनरशिप में एक मोबाइल लॉन्च किया था, जिसका नाम Poco C51 है। इस स्मार्टफोन को खरीदने वाले लोगों को Airtel की ओर से कई तरह के लाभ दिए गए थे। ऐसे में अब Poco जो सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगा वह इस सीरीज का नहीं होगा, बल्कि कंपनी बिल्कुल नए मॉडल को लॉन्च करेगी।

Jio भी लॉन्च कर सकता है सस्ता 5G स्मार्टफोन:

बता दें कि Poco के अलावा Jio भी इस वर्ष सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुमान लगाया जा रहा है कि जियो के इस सस्ते 5G स्मार्टफोन की कीमत 8,000 रुपए के लगभग हो सकती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
22 %
2.5kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Fri
31 °

Most Popular