36 C
New Delhi
Wednesday, September 16, 2026
HomeबिहारBihar Politics: तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, RJD विधायक भरत बिंद ने...

Bihar Politics: तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, RJD विधायक भरत बिंद ने बदला पाला, INDIA ब्लॉक के 7 विधायकों ने छोड़ा साथ

Bihar Politics: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल को एक और झटका लगा है। आरजेडी के विधायक भरत बिंद ने एनडीए का दामन थाम लिया है।

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पार्टी को लगातार एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। आरजेडी के एक और विधायक ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार को भभुआ से विधायक भरत बिंद ने पाला बदल लिया और सत्ता पक्ष में जाकर बैठ गए। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भरत बिंद सम्राट चौधरी के साथ बिहार विधानसभा पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। शुक्रवार को विधानसभा में बजट सत्र का आखिरी दिन था।

जानिए कौन है भरत बिंद

भरत बिंद ने बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव के रहने वाले है। उन्होंने साल 2010 से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। भरत ने साल 2010 में जिला परिषद का चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2015 में बहुजन समाज पार्टी से भभुआ विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भरत बिंद लालू प्रसाद यादव की पार्टी में शामिल हो गए। 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी से भरत बिंद को टिकट मिला और उन्होंने भभुआ सीट से जीत हासिल हुई।

इंडिया गठबंधन के 7 विधायकों ने छोड़ा साथ

फ्लोर टेस्ट के दिन सबसे पहले आरजेडी के तीन विधायकों ने दल बदला था। इस​ लिस्ट में चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रहलाद यादव शामिल थे। इसके बाद कांग्रेस से दो और आरजेडी से एक विधायक ने पाला बदल लिया। तीन विधायकों में आरजेडी से संगीता देवी थीं। अब आरजेडी के विधायक भरत बिंद ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। इस तरह अब तक तेजस्वी यादव अपने पांच विधायकों को खो चुके हैं।

आरजेडी का बीजेपी पर हमला, बताया गुंडों की पार्टी

बिहार की पूर्व सीएम और राजद नेता राबड़ी देवी ने बीजेपी पर हमला बोला है। राबड़ी देवी ने पार्टी नेता के पाला बदलने से पहले बीजेपी पर निशाना साधा है। पार्टी विधायको पर एजेंसी की छापेमारी को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी अब बीजेपी नहीं रही। यह गुंडों की पार्टी बन गई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
36 ° C
36 °
35.1 °
46 %
3.1kmh
16 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular