19.2 C
New Delhi
Monday, November 9, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSRK Alia Bhatt Jodi: फिर साथ नज़र आएगी शाहरुख़ खान-आलिया भट्ट की...

SRK Alia Bhatt Jodi: फिर साथ नज़र आएगी शाहरुख़ खान-आलिया भट्ट की जोड़ी

SRK Alia Bhatt Jodi: एक बार फिर से आलिया भट्ट और शाहरुख़ खान एक फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं। ‘पठान’ से है इस आने वाली फ़िल्म का कनेक्शन।

SRK Alia Bhatt Jodi: शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने ‘डियर जिंदगी’ में एक साथ बेहतरीन काम किया था। इस फ़िल्म के बाद से इन दोनों की एक साथ कोई भी फ़िल्म नहीं आई। इसके बाद से ही इन स्टार्स के फैंस इन्हें साथ में देखना चाहते थे। लेकिन अभीतक किसी निर्माता-निर्देशक ने इन दोनों को एक साथ कास्ट करने के लिए सोचा ही नहीं था। लेकिन आदित्य चोपड़ा के मास्टर प्लान में शाहरुख खान-आलिया भट्ट साथ में नज़र आएँगे।

YRF स्पाई यूनिवर्स को लेकर अब फिर से बज बनना शुरू हो गया है। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान 2’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है? ‘टाइगर वर्सेज पठान’ पर अपडेट आ गया है। स्पाई यूनिवर्स में इस बार आलिया भट्ट धमाकेदार एक्शन मोड़ में नज़र आने वाली हैं।

‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ में शाहरुख खान-सलमान खान स्क्रीन साझा करते नज़र आए थे। ‘वॉर 2’ में भी इनमें से कोई दिख सकता है।अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट के किरदार का शाहरुख खान के पठान वाले कैरेक्टर से कुछ कनेक्शन हो सकता है।

आलिया और शाहरुख ने 2016 में ‘डियर जिंदगी’ साथ में काम किया था। फैंस को इस फ़िल्म में इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आई थी। बॉलीवुड गलियारों से ख़बरें आ रही है कि फिल्म ‘पठान’ में आलिया और शाहरुख़ का क़ातिलाना अंदाज सभी को पसंद आएंगा। ख़बर है कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के स्पाई कैरेक्टर को पठान 2 में दिखाया जाएगा। कहने का मतलब है कि पठान इन दोनों जासूसों का बॉस हो सकता है। या यह हो सकता है कि यह दोनों पठान की बॉस हो।

पठान 2 की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। इसके खत्म होने के बाद ही टाइगर वर्सेज पठान का शूट शुरू किया जाएगा। टाइगर वर्सेज पठान के 2026 में फ्लोर पर आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.2 ° C
19.2 °
19.2 °
58 %
2.7kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °

Most Popular