26.1 C
New Delhi
Thursday, May 14, 2026
HomeमौसमWeather Update: मौसम ने फिर मारी पलटी, देर रात भारी बारिश, कई...

Weather Update: मौसम ने फिर मारी पलटी, देर रात भारी बारिश, कई इलाकों में पड़े ओले, जानिए IMD का लेटेस्‍ट अपडेट

Weather Update: देश के कई राज्यों में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। एक बार फिर से मौसम का तेवर बदला हुआ है।

Weather Update: देशभर में मौसम का आंख-मिचौली खेल जारी है। बीते दो दिन से देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में बसंत के मौसम में सावन जैसे फिजा बनी हुई है। देर रात बारिश होने के बाद फिर से मौसम ठंडा हो गया है। जम्‍मू-कश्‍मरी से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली-एनसीआर, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल तक के मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपडेट जारी कर बताया कि उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले 2 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा।

दिल्ली में दो दिनों तक होगी बारिश

दिल्ली में फरवरी महीने में अब तक पांच दिन बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक ऐसा ही सिलसिला रहने वाला है। आज यानी बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है।

बारिश से किसानों को भी काफी नुकसान

IMD ने आने वाले दिनों में तेज हवा और ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान जताया है। मौसम के तेवर में बदलाव से न केवल आमलोगों की परेशानियां बढ़ सक‍ती हैं। वहीं, किसानों को व्‍यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले 2 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा।

तेज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज तेज बारिश और बर्फबारी तथा उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बिहार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्वी राजस्थान, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर राज्यों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी के आसार है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने जम्मू-कश्मीर में बारिश और हिमपात के साथ खराब मौसम के बीच 10 जिलों के पर्वतीय इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों के दौरान अनंतनाग और कुलगाम जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में समुद्र तल से 2200 मीटर ऊपर ‘कम खतरनाक’ स्तर का हिमस्खलन होने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
61 %
3.1kmh
75 %
Wed
35 °
Thu
44 °
Fri
44 °
Sat
44 °
Sun
46 °

Most Popular