25.4 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
HomeएंटरटेनमेंटVirat Anushka Baby Boy: बेटे के पेरेंट्स बने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

Virat Anushka Baby Boy: बेटे के पेरेंट्स बने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

Virat Anushka Baby Boy: बेटी वामिका के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बने बेटे के पेरेंट्स। बेटे का किया नामकरण। जानिए क्या है नाम और क्या है इस नाम का मतलब।

Virat Anushka Baby Boy:  अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अब एक बेटे के पेरेंट्स भी बन चुके हैं। ये गुड न्यूज ख़ुद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। इसके साथ ही अनुष्का ने अपने बेटे का नाम भी बताया और इस नाम का अर्थ भी।

Anushka Sharma Virat Kohli Son Name Meaning: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया में सबसे मज़बूत और फैंस का फेवरेट पावर कपल हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली। दोनों के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। इस बार अनुष्का-विराट बेटे के पेरेंट्स बने हैं। वामिका के भाई के आने की ये गुड न्यूज खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस खुशखबरी की पोस्ट शेयर करते हुए अनुष्का ने अपने बेटे का नाम भी रिवील किया है। जो बहुत ही यूनिक है।

अनुष्का शर्मा ने इस ख़ास पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा ‘सभी को ये बताते हुए हमे बहुत खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में वेलकम किया। हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत पल बस आपकी दुआएं और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय प्लीज हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें। प्यार और आभार।’

अनुष्का की इस पोस्ट के बाद अब हर कोई कपल को बधाई देता नजर आ रहा है और बेटे के नाम की तारीफ भी कर रहा है। अनुष्का-विराट ने बेटी की तरह ही बेटे का नाम भी बहुत यूनिक रखा है। कपल ने लाडले बेटे को अकाय नाम दिया है। जिसका अर्थ होता है जो बिना शरीर या काया के हो..यानि निराकार।

बता दें कि अनुष्का ने बेटी को 11 जनवरी, 2021 को जन्म दिया था। जो अब चार साल की हो चुकी है। हालांकि कपल ने अभी तक अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है, लेकिन उनके फैंस अब अकाय को देखने के लिए बेक़रार हैं। विराट कोहली ने भी यही मेेसेज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थी। इस फिल्म में वो शाहरुख़ खान के साथ दिखी थी। अब एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग पूरी कर चुकी है। ये एक बायोपिक है। जो जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
69 %
2.7kmh
5 %
Wed
25 °
Thu
33 °
Fri
28 °
Sat
34 °
Sun
35 °

Most Popular