29.3 C
New Delhi
Saturday, November 7, 2026
Homeज्योतिषFeng shui: पैसों की तंगी और करियर की समस्या से छुटकारा दिला...

Feng shui: पैसों की तंगी और करियर की समस्या से छुटकारा दिला सकती हैं फेंगशुई की ये चीज़ें

Feng shui: फेंशशुई के अनुसार, क्रिस्टल लोटस पैसों की तंगी से मुक्ति दिलाने के साथ ही आपके करियर के रास्ते में आने वाली अड़चनों को दूर करने में सहायता करता है।

Feng shui: फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें अपने घर या ऑफिस में रखना शुभ होता है। ये आपके आसपास की नकारात्मकता को दूर करके जीवन में खुशहाली और सौभाग्य लाती हैं। साथ ही फेंगशुई के ये वस्तुएं आर्थिक और करियर से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में आपकी सहायता कर सकती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें…

क्रिस्टल ग्लोब
फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक, क्रिस्टल ग्लोब आपके व्यवसाय को सक्रिय रखने में मदद कर सकता है। इसे आप अपने ऑफिस टेबल की उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। इसके अलावा छात्रों की पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन में भी यह सहायक माना जाता है।

फेंगशुई ड्रैगन
फेंगशुई का ड्रैगन सौंदर्य, शक्ति और सफलता का प्रतीक माना गया है। घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए ड्रैगन का मुंह कमरे की तरफ करके रखना चाहिए। ध्यान रखें कि फेंगशुई ड्रैगन का मुंह घर के दरवाजे या खिड़की की तरफ नहीं होना चाहिए। इससे घर की सुख-समृद्धि पर गलत असर पड़ता है।

फेंगशुई क्रिस्टल लोटस
फेंगशुई के अनुसार, जिन लोगों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है उन्हें घर में क्रिस्टल लोटस रखने से लाभ मिल सकता है। फेंशशुई के अनुसार, क्रिस्टल लोटस पैसों की तंगी से मुक्ति दिलाने के साथ ही आपके करियर के रास्ते में आने वाली अड़चनों को दूर करने में सहायता करता है। मान्यता है कि क्रिस्टल कमल रखने से आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

फेंगशुई कॉइंस
फेंगशुई कोइंस या सिक्के जीवन में प्रचुरता और वित्तीय सफलता का कारक माने गए हैं। धन और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए घर के मुख्य दरवाजे के पास फेंगशुई सिक्कों को रखना चाहिए। इसके अलावा घर की तिजोरी या बटुए में भी इन सिक्कों को रखने से आमदनी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, ये सिक्के आपके करियर और आय में वृद्धि के लिए शुभ होते हैं।

फेंगशुई कछुआ
घर के लिए फेंगशुई कछुआ भी बहुत शुभ माना गया है। इसे सौभाग्य और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। आप अपने घर में क्रिस्टल, धातु या मिट्टी से बना कछुआ रख सकते हैं। इसके अलावा अपनी दुकान या कार्यस्थल पर चांदी का कछुआ रखने से आपको करियर में तरक्की मिलती है। क्रिस्टल से बना कछुआ उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना सही माना गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
44 %
3.2kmh
0 %
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
30 °
Wed
31 °

Most Popular