23.4 C
New Delhi
Monday, October 19, 2026
Homeएंटरटेनमेंट69th Filmfare Awards 2024: शाहरुख की 'जवान' बेस्ट एक्शन फिल्म, 'सैम बहादुर'...

69th Filmfare Awards 2024: शाहरुख की ‘जवान’ बेस्ट एक्शन फिल्म, ‘सैम बहादुर’ ने जीते सबसे ज़्यादा अवॉर्ड, यहां है विनर्स की पूरी लिस्ट

69th Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 की शुरुआत 27 जनवरी से हो गई है. फंक्शन से विनर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है. आइए देखते हैं किस फिल्म को कौन सी कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है -

69th Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 की शुरुआत 27 जनवरी से हो गई है. इस बार इस अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन गुजरात के गांधी नगर में हो रहा है. आइए जानते हैं किस को कौन सी कैटेगरी में अवार्ड मिला है. 

शाहरुख खान की ‘जवान’ बनी बेस्ट एक्शन फिल्म 
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने पिछले  साल बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है. दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई. फिल्म को इस साल के फिल्मफेयर में बेस्ट एक्शन मूवी का अवॉर्ड मिला है. इसके अलावा फिल्म ने बेस्ट VFX में भी अवॉर्ड अपने नाम किया है.  
पिछले साल ही रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर में बाजी मारी है.इसके अलावा एनिमल ने बेस्ट साउंड डिजाइन की कैटेगरी में भी अवॉर्ड जीता है. 

सैम बहादुर ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स 
विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ने फिल्मफेयर में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. इस फिल्म को सबसे पहले बेस्ट कॉस्ट्यूम की कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है तो वहीं, बेस्ट साउंड डिजाइन, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड भी मिला है.   

इन फिल्मों को भी मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड 
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फिल्म रॉकी और रानी की तो इस फिल्म के गाने What Jhumka की बेस्ट कॉरियोग्राफी के लिए गणेश आचार्य को अवॉर्ड मिला है.
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल ने भी फिल्मफेयर में अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. 12th Fail को बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड दिया गया है.  वहीं, अभी अवॉर्ड विनर्स के नाम का ऐलान होना बाकी है. 

रेड कार्पेट पर सेलेब्स का रहा जलवा
बता दें कि, फिल्मफेयर 2024 में हर साल की तरह इस साल भी सितारों का मेला लगा है. शनिवार को फिल्मफेयर के रेड कार्पेट पर स्टार्स ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा. इस दौरान करण जौहर, नुसरत भरुचा, जाह्नवी कपूर, गणेश आचार्या और करिश्मा तन्ना समेत कई स्टार्स नजर आए. सभी स्टार्स ने अपने लुक से सभी को इंप्रेस किया . शनिवार को अपारशक्ति खुराना और करिश्मा तन्ना ने शो को होस्ट किया. अब आज की विनर्स लिस्ट में देखना होगा कि किस स्टार को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलता है.  

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23.4 ° C
23.4 °
23.4 °
47 %
0.4kmh
0 %
Mon
24 °
Tue
32 °
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
35 °

Most Popular