36 C
New Delhi
Friday, June 26, 2026
Homeधर्मMaha Shivaratri 2024: मार्च में इस दिन मनाई जाएगी शिवरात्रि, जानें शुभ...

Maha Shivaratri 2024: मार्च में इस दिन मनाई जाएगी शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा की सामग्री और विधि

Maha Shivaratri 2024: महाशिवरात्रि का पर्व हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। आइए जानते हैं साल 2024 में महाशिवरात्रि किस तारीख को है…

Maha Shivaratri 2024: हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक महाशिवरात्रि इस साल 8 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। यह दिन शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है। हालांकि, हर महीने की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि पड़ती है। परंतु हिन्दू पंचाग के अनुसार, फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाली शिवरात्रि बहुत खास होती है। इसलिए इसे महाशिवरात्रि कहते हैं। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि का व्रत बहुत शुभ और फलदायी माना गया है। कहते हैं जो भक्त इस दिन व्रत रखकर श्रद्धा से भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं उनके सब मनोरथ सिद्ध होते हैं। आइए जानते हैं इस साल महाशिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा की पूरी जानकारी-

महाशिवरात्रि 2024 पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?


वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 8 मार्च, शुक्रवार को रात 09:57 बजे से होगा और इसका समापन 9 मार्च, शनिवार को शाम 06:17 बजे होगा।

शिवरात्रि पूजन सामग्री –


भगवान शिव की तस्वीर, सफेद चंदन, चावल, पुष्प, धतूरा, बेर, गाय का कच्चा दूध, दही, बेलपत्र, शमी के पत्ते, शक्कर, पान का पत्ता, सुपारी, गंगाजल, लौंग, इलायची, शहद, इत्र, भोग के लिए फल, हलवा, मौसमी फल आदि।

पूजन विधि:


शिवरात्रि के दिन जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद मन में व्रत का संकल्प लेकर शिवजी का ध्यान करें। घर के मंदिर को साफ करके गंगाजल छिड़कें। इसके बाद भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति को जल, दूध, दही, शहद, गन्ने के रस से स्नान कराएं। फिर भोलेनाथ को सफेद चंदन, चावल, फूल, धतूरा, बेलपत्र आदि सामग्री अर्पित करें। फल, हलवा, खीर से भोग लगाएं। आखिर में शिव चालीसा का पाठ कर धूप-दीप से भगवान शिव की आरती करें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
36 ° C
36 °
36 °
30 %
2.1kmh
3 %
Fri
42 °
Sat
44 °
Sun
45 °
Mon
44 °
Tue
38 °

Most Popular