भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। पहले यह परीक्षा 19 नवंबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 9 दिसंबर कर दिया गया है।
इस भर्ती अभियान के तहत प्रदेश में 7,500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए करीब 7.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के आवेदन को देखते हुए परीक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
परीक्षा की तारीख में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

