23 C
New Delhi
Monday, November 23, 2026
Homeएंटरटेनमेंटसलमान खान के सामने छलके स्काउट के आंसू, Bigg Boss 20 में...

सलमान खान के सामने छलके स्काउट के आंसू, Bigg Boss 20 में यंग डीएसए को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड मनोरंजन, भावनाओं और तीखी बहस से भरपूर रहा। सलमान खान ने घर के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान कभी मजाकिया अंदाज में कंटेस्टेंट्स की टांग खींची, तो कभी उनके रिश्तों और गेम पर सवाल उठाए। इस दौरान स्काउटओपी और लव गिल के रिश्ते को लेकर भी खूब मस्ती हुई। वहीं, दोस्तों की ओर से आए सवालों ने घर का माहौल गर्म कर दिया। सबसे भावुक पल तब आया, जब दोस्ती और भरोसे पर चर्चा के दौरान यंग डीएसए अपने आंसू नहीं रोक पाए।

सलमान खान ने स्काउटओपी और लव गिल की खींची टांग

एपिसोड की शुरुआत सलमान खान ने हंसी-मजाक के साथ की। उन्होंने स्काउटओपी से गाना गाने को कहा और इस बातचीत में लव गिल तथा काजी तौकीर को भी शामिल कर लिया। सलमान ने ‘फूलों का तारों का’ गाना गाते हुए स्काउट और लव के रिश्ते को लेकर मजाक किया। उनकी इस मस्ती पर घर के बाकी सदस्य भी हंसने लगे।

इससे पहले घर में कनिका मान और गुल्लू के बीच बातचीत और मस्ती देखने को मिली थी, जिसमें स्काउटओपी भी शामिल हुए। वहीं, काजी तौकीर ने गाना गाकर और अरिशफा खान की नकल उतारकर घरवालों का मनोरंजन किया।

दोस्तों के सवालों से घर में बढ़ा तनाव

एपिसोड में उस समय माहौल गंभीर हो गया, जब सलमान खान ने बताया कि घर के कुछ सदस्यों के दोस्तों ने उनके लिए वीडियो मैसेज और सवाल भेजे हैं। मनु पंजाबी ने कनिका मान से पूछा कि उन्होंने लव गिल के चरित्र पर सवाल क्यों उठाए थे। साथ ही स्काउटओपी की पीठ पीछे उनके बारे में की गई बातों को लेकर भी उनसे जवाब मांगा गया।

वहीं, एल्विश यादव ने गुल्लू के गेम पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर उनका खेल घर में नजर क्यों नहीं आ रहा है। इसके अलावा करण वाही और समर्थ जुरेल ने भी आम्रपाली दुबे और काजी तौकीर से जुड़े सवाल भेजे।

स्काउटओपी की सफाई पर भावुक हुए यंग डीएसए

एपिसोड का सबसे इमोशनल पल तब देखने को मिला, जब सलमान खान ने स्काउटओपी से सवाल किया कि उन्होंने यंग डीएसए की निजी बातें दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ क्यों साझा कीं। इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान यंग भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

सलमान के सवाल पर स्काउटओपी ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कनिका मान और लव गिल को यंग की बातें बताई थीं, लेकिन इसके पीछे उनकी मंशा गलत नहीं थी। उन्होंने कहा कि उन्हें दोनों की चिंता हो रही थी, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। इस बातचीत के दौरान घर में दोस्ती, वफादारी और आपसी भरोसे को लेकर बहस छिड़ गई।

इसी बीच निरहुआ ने मनीष गोयल से भी सवाल किया कि क्या वह घर में अपनी पसंद के मुताबिक बातें कहने के बावजूद खुद को जानबूझकर मासूम दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बार किसी कंटेस्टेंट का नहीं हुआ एविक्शन

21 नवंबर के ‘वीकेंड का वार’ में किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बेघर नहीं किया गया। पूरा एपिसोड सदस्यों के आपसी रिश्तों, दोस्ती और उनके गेम पर उठ रहे सवालों के इर्द-गिर्द रहा। हालांकि, मनीष गोयल को लेकर खबर है कि पैर में चोट और दर्द समेत स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण वह शो से बाहर हो गए हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23 ° C
23 °
22.1 °
53 %
4.1kmh
0 %
Mon
25 °
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
27 °
Fri
27 °

Most Popular